अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : बीआरसी लिंक कार्यालय ओरछा में आकाशीय बिजली गिरने से संसाधन कक्ष में आग लगी,कोई भी जनहानि नहीं
Ten Singh Thakur
Sat, Jun 27, 2026
बीआरसी लिंक कार्यालय ओरछा में आकाशीय बिजली गिरने से संसाधन कक्ष में आग, कोई भी जनहानि नहीं
ओरछा/नारायणपुर, दिनांक 27 जून 2026।
आज दोपहर बीआरसी लिंक कार्यालय, ओरछा परिसर में आकाशीय बिजली गिरने से संसाधन कक्ष में अचानक आग लग गई।
बीआरसी लक्ष्मीकांत सिंह की तत्परता एवं सजगता के चलते तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया, जिससे आग को अन्य कक्षों तक फैलने से रोका जा सका।
इस दुर्घटना में संसाधन कक्ष में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर सिस्टम तथा दिव्यांग बच्चों के शिक्षण एवं प्रशिक्षण के लिए उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न शिक्षण-सामग्री आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गई।
सौभाग्यवश, इस घटना में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति को कोई शारीरिक क्षति नहीं पहुंची तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
कमल कोर्राम , रामकीर्तन मरकाम ,अनुराग नाग सुशील बोध चंदा भारद्वाज हेमंत बम बोड़े आदि का समय पर सहयोग मिला इनके लिए खंड श्रोत कार्यालय की ओर से आभार व धन्यवाद
घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। क्षति का आकलन एवं आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन