Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

तेन सिंह ठाकुर : खराब सड़क के चलते लोगों का जीना हुआ मुहाल, किसानों व्यापारियों की माथे पर खींचने लगी है चिंता की लकीरें

खराब सड़क के चलते लोगों का जीना हुआ मुहाल, किसानों व्यापारियों की माथे पर खींचने लगी है चिंता की लकीरें।

मामला छत्तीसगढ़ के नारायणपुर का है जहां पिछले डेढ़ सालों से नारायणपुर से कोंडागांव को जोड़ने वाली NH 130 -D का निर्माण हो रहा है निर्माणाधीन सड़क की कछुआ चाल से क्षेत्र की जनता काफी परेशान है रास्ता इतना खराब है कि पिछले एक सालों से बस ऑपरेटरों ने इस रूट पर बस का परिचालन बंद कर दिया है तथा अन्य सभी गाड़ियां भी इस रूट से जाने में कतराने लगे हैं लोग अब वैकल्पिक रूट के तलाश में हैं, अब उन्हें अधिक समय के साथ साथ अधिक धन भी खर्च करना पड़ रहा है, अब लोग नारायणपुर से एडका,चिंगनार बड़ेडोंगर बोरगांव होते हुए कोंडागांव जा रहे है। इससे खास कर गंभीर रूप से बीमार मरीजों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।NH 130-D के निर्माणाधीन होने के कारण विगत डेढ़ सालों से जिला नारायणपुर टापू में तब्दील हो चुकी है जिससे वाहनों की आवा जाही नहीं होने के कारण यहां के किसान ,व्यापारी नौकरी पेसा वाले लोग ,और स्कूली बच्चे ,गर्भवती माताएं , बहनें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि खराब सड़क के चलते उनका व्यापार चौपट होते जा रहा है, नई पीढ़ी के लोग व्यापार व्यवसाय से जुड़ कर अपने पैरों में खड़ा होने से पहले हतोत्साहित है, खराब सड़क ऐसा कि सुनने वाला भी कोई नहीं, खराब सड़क के चलते ग्रामीण कई बार हड़ताल और प्रदर्शन कर चुके है,आप सभी लोग सुनते आ रहे हैं क्योंकि डेढ़ सालों से ही अधिकारियों के द्वारा बताया जा रहा कि रोड मार्च में बनेगा फिर अप्रैल में बनेगा, मई में बनेगा ।तारीख पे तारीख लोगों को दिया जा रहा है पर मामला जस का तस बना हुआ है अब मानसून को आने में महज 15 से 20 दिन है बाकी है ऐसी स्थिति में सड़क निर्माण कार्य फिर बाधित होगा लोग खराब खराब सड़क के चलते घर में दुबकने के लिए मजबूर हो जाएंगे शायद स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा पहला वाक्या होगा जब कोई जिला मुख्यालय अन्य जिला मुख्यालय से बारिश के दिनों में पूर्णता कट जाता हो इस भयावह स्थिति के लिए ठेकेदार और प्रशासन में बैठे लोगों की आदूरदर्शिता का परिणाम ही कह सकते है जिससे जनता को बे-इंतिहा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आप देख सकते हैं विजुअल के माध्यम से कि किस तरह सड़क सड़क के निर्माण में लापरवाही बरती गई है बेनुर बस स्टैंड के पास पुल को आधा निर्माण करके छोड़ दिया गया है बीती रात इसी अधूरे निर्माणाधीन पुल में ट्रक घुस गई ,बड़ा खतरा था पर टल गया, संबंधित लोगों को संज्ञान में लेकर सड़क निर्माण की कार्रवाई को तेज कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

प्रधान संपादक

Ten singh thakur

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन