Wed 15 Apr 2026

ब्रेकिंग

बौद्ध समाज ने धूम धाम से मनाया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 135 वा जयंती कार्यक्रम

नारायणपुर जिले में सेन समाज के द्वारा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संत शिरोमणि महाराज की जयंती मनाई गई

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजीव भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया*।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 135 वी जयंती को जिला नारायणपुर में विशाल एवं भव्य रूप में मनाया गया

डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ग्राम गढ़बेंगाल में हुई जागरूकता शिविर

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 135 वी जयंती को जिला नारायणपुर में विशाल एवं भव्य रूप में मनाया गया

डॉ. भीमराव अंबेडकर 135 वी जयंती को जिला नारायणपुर में विशाल एवं भव्य रूप में मनाया गया

आज दिनांक 14 अप्रैल को बाबा डॉ . भीम राव अम्बेडकर जी का जन्मवोत्सव को जिला नारायणपुर में बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया, सुबह से ही बाबा जी का जन्मवोत्सव को मनाने के लिए सभी भीम अनुयायियों एवं समिति के द्वारा तैयारी पिछले 15 दिनों से कि जा रही थी, संविधान के निर्माता बाबाजी का जयंती को पूरे भारत देश में बड़ी ही धूम धाम से मनाते हैं,

डॉ. अम्बेडकर पार्क जिला नारायणपुर में सुबह से ही सभी लोग अपने अपने स्तर पर तैयारी करने के साथ, विशाल बाईक रैली का आयोजन किया जाना था , इसलिए सैकड़ों कि संख्या में बाबाजी का भजन कीर्तन करते हुए, रैली एवं झांकी निकाला गया, बाईक रैली में सभी ने हिस्सा लिया और जिला नारायणपुर के शहरी इलाकों में चौक चौराहों से होते हुए, नगर के मेन रोड मेन मार्केट होते हुए रैली का समापन वापिस अम्बेडकर पार्क में किया गया। रैली में सम्मिलित होने शहरी इलाकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी ही संख्या में आए थे,

*रैली समापन के बाद मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया*

उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिनेश भगत (राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ) ने अपनी उपस्थिति दी, और अपने वक्तव्यों से सबका मन मोह लिया, बाबा जी के 135 वी जयंती पर बाबाजी के बलिदान और त्याग के बारे में विस्तार से बताया कि बाबाजी ने कैसे निः स्वार्थ होकर अपने एवं अपनों के लिए कार्य करते हुए भी , देश सेवा राष्ट्र सेवा करते हुए बाबाजी के द्वारा दी गई धरोहर और अधिकार के लिए संविधान को लागू करवाकर कमजोर और बेबस लोगों के अधिकारों के लिए अपना सर्वस्व त्याग किया था, ऐसे भीम राव अम्बेडकर के त्याग को याद करके आज उनके 135 वी जयंती को मनाया जा रहा हैं, इस कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी कलेक्टर सदाराम ठाकुर आंबेडकर जयंती समिति के अध्यक्ष, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंच भाई जिला नारायणपुर , फूलसिंह कचलाम सचिव अंबेडकर समिति नारायणपुर ,गजानंद चिमनकर कोषाध्यक्ष आंबेडकर जयंती समिति , अर्जुन देवांगन अंबेडकर जयंती समिति युवा अध्यक्ष एवं मिडिया प्रभारी , अध्यक्ष सर्व पिछड़ा वर्ग गुलाब सिंह बघेल ,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इंद्र प्रसाद बघेल ,बिन्देश महावीर कलार समाज अध्यक्ष ,रामप्रकाश सोनटेके अम्बेडकर जयंती समिति उपाध्यक्ष एवं भीम अनुयाई जांगड़े सरजी, कुंजाम सरजी, दीनबंधु रावटे,उमेश रावत, पंकज, विनोद कांबले, मंगलू उसेंडी, मनीष ठावरे, श्रीमती मेश्राम मैडम एवं समिति के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन