Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

करोड़ों की जल योजना फेल, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे माहका के ग्रामीण : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

करोड़ों की जल योजना फेल, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे माहका के ग्रामीण।केंद्र सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर जल” योजना का लाभ नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत माहका के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर एक करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित पानी टंकी आज भी ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कारण पूरी योजना दम तोड़ चुकी है, जिससे उन्हें आज भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। सरकार की मंशा थी कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचे और महिलाओं को पानी की समस्या से राहत मिले, लेकिन माहका में यह सपना अधूरा नजर आ रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सकी है।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिन अधिकारियों से समाधान की उम्मीद थी, उन्होंने भी ग्रामीणों को निराश किया है। इससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

लगातार उपेक्षा से आक्रोशित ग्रामीण अब स्थानीय विधायक और क्षेत्रीय मंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन