Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नारायणपुर जिले के बस्तर संभाग के ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग

नारायणपुर जिले के बस्तर संभाग के ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग**

**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला परिषद नारायणपुर द्वारा ज्ञापन सौंपा**

**नारायणपुर, 28 अप्रैल 2026** – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) जिला परिषद नारायणपुर ने आज माननीय जिला कलेक्टर महोदय को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर नारायणपुर जिले के बस्तर संभाग क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों की गंभीर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है।ज्ञापन में पार्टी ने कहा है कि नारायणपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और खनन संबंधी समस्याएँ लंबे समय से बनी हुई हैं। ग्रामीण बार-बार अपनी समस्याएँ उठाते रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इनका समाधान नहीं किया जा रहा है। इसी कारण आज पुनः 16 प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है।

**मुख्य मांगें:**

1. बस्तर संभाग के ग्रामीणों को खनन गतिविधियों से होने वाले नुकसान की भरपाई एवं प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य सुनिश्चित किया जाए।

2. ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उचित व्यवस्था, सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत, बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

3. निजी एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा की जा रही अवैध खनन गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।

4. स्थानीय लोगों को खनन से संबंधित रोजगार एवं ठेका में प्राथमिकता दी जाए।

5. नारायणपुर से ओरछा सड़क का तत्काल निर्माण किया जाए।

6. धान खरीदी केंद्रों में MSP पर पर्याप्त मात्रा में मक्का खरीदी की जाए।

7. पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

8. बस्तर संभाग में सभी उद्योगों में स्थानीय युवाओं को 100% प्राथमिकता दी जाए।

9. NMDC तथा अन्य कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए।

10. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा स्थानीय विकास कार्यों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए।

11. नारायणपुर जिले में लैंप्स समिति में शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर शाखा नारायणपुर के प्रबंधक श्री प्रतीक अवस्थी एवं जे.एन .देवांगन समिति प्रबंधक इड़का द्वारा किसानों का वारदाना राशि 43,86741 रुपए गबन करने वाले लोक सेवक पर कानूनी कारवाही किया जाए।

12. साईं प्रसाद ,सहारा इंडिया,आदि चीट फंड कंपनी में आम लोगों द्वारा जमा किए राशियों को वापस दिलाने के लिए घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा किया जाए।

ज्ञापन में कम्युनिस्ट पार्टी ने जिला प्रशासन से अपील की है कि उल्लिखित सभी 16 समस्याओं/मांगों का समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए, अन्यथा पार्टी मजबूरन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को विवश होगी। आंदोलन में छत्तीसगढ़ राज्य परिषद कम्युनिस्ट पार्टी के सह सचिव कामरेड फूलसिंह कचलाम ने कहा कि उपरोक विषय को लेकर अनेक बार रैली निकालकर ज्ञापन सौंपने के बाद भी प्रशासन की कार्यवाही नहीं कर रही है

**ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख नेता:**

- **फुलसिंह कछलाम, कामरेड रामप्रकाश सोनटेके सह-सचिव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला परिषद नारायणपुर। जिला परिषद सचिव कामरेड चैतराम कोमरा जी, दासू वादे, गुड्डू राम, नव जवान सभा जिला अध्यक्ष दुकारु गोटा , जिला अध्यक्ष महिला फेडरेशन श्रीमती मालती उसेंडी, श्रीमती दसमती कोर्राम , श्रीमती जमुना कोरेटी , श्री अंकलू करेगा, सुरेश कुमेटी

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन