Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : 13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब

13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब*

महासम्मेलन की जिला स्तर पर बैठक एवं तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि*

स्वास्थ्य मंत्री सहित कई कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

*18 हजार से अधिक कर्मचारी एवं अधिकारी परिवार सहित होंगे उपस्थित*

*नारायणपुर।* छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून 2026 को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विभिन्न कैबिनेट मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।संघ के पदाधिकारियों के अनुसार महासम्मेलन में प्रदेशभर के ग्रामीण एवं शहरी उप-स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, मंत्रालय तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत 18 हजार से अधिक NHM कर्मचारी एवं अधिकारी अपने परिवार सहित शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं तथा सभी जिलों से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही हैसंघ का मानना है कि यह महासम्मेलन NHM कर्मचारियों की एकजुटता, समर्पण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित करने का एक ऐतिहासिक अवसर होगा। कार्यक्रम को लेकर कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें महासम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया था, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद प्रदेशभर के NHM कर्मचारियों में उत्साह और बढ़ गया है।संघ के जिला उपाध्यक्ष छत्रपाल साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से कर्मचारियों में भारी उत्साह का वातावरण है तथा महासम्मेलन की सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। यह आयोजन NHM कर्मचारियों की एकता और संगठनात्मक शक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा।

आज जिला इकाई नारायणपुर, NHM कर्मचारी संघ द्वारा आगामी 13 जून को आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन के संबंध में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी एवं माननीय श्री टंकराम वर्मा जी से सौजन्य भेंट की गई।*

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं जिला कार्यकारिणी द्वारा माननीय जनप्रतिनिधियों को राज्य स्तरीय महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रण पत्र भेंट कर सादर आमंत्रित किया गया। साथ ही महासम्मेलन के उद्देश्य एवं NHM अधिकारी-कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

*इस दौरान पद्मश्री सम्मानित पंडी राम मंडावी जी से भी आत्मीय मुलाकात की गई।* उनके निवास पर माननीय मंत्रियों एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के मध्य सौहार्दपूर्ण भेंट हुई तथा पंडी राम जी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।जिला कार्यकारिणी नारायणपुर द्वारा माननीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महासम्मेलन में उनकी गरिमामयी उपस्थिति की अपेक्षा की गई।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन