Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : गीदम ट्रैफिक समस्या पर कांग्रेस आक्रामक, मांग पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

गीदम ट्रैफिक समस्या पर कांग्रेस आक्रामक, मांग पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

तीन दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो हारम चौक और पनेड़ा-गुमडा चौक पर चक्का जाम...*

बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण लगातार हो रहे हादसे*

दंतेवाड़ा,अग्रदूत। जिले के गीदम नगर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव तुलिका कर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई। तुलिका ने बताया कि गीदम नगर चार राज्यों—आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा को जोड़ने वाला प्रमुख जंक्शन है,जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। नगरनार स्टील प्लांट संचालन शुरू होने के बाद भारी वाहनों जैसे ट्रेलर और ट्रकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। पूर्व में इस समस्या को लेकर पूर्व विधायक देवती महेंद्र कर्मा एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष साक्षी रविश सुराना के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के साथ चर्चा भी की गई थी,जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। तूलिका कर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि हारम चौक, गीदम नगर और पनेड़ा-गुमडा चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर स्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाए और ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएं, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संकेतक और स्पीड कंट्रोल जैसे उपाय भी लागू किए जाएं। जिला पंचायत सदस्य तुलिका ने कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है,तो जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा द्वारा हारम चौक और पनेड़ा-गुमडा चौक में चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, महामंत्री रविश सुराना, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा सोरी, पार्षद इंद्रा ठाकुर,राधा नाग,संजय विश्वकर्मा, जिला महासचिव अविनाश सरकार, गोलू ठाकुर,रौशन पवार,ऋषभ सुराना समेत अन्य उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन