अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कलेक्टर ने राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण कार्यों का किया अवलोकन
Ten Singh Thakur
Tue, Apr 7, 2026
कलेक्टर ने राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण कार्यों का किया अवलोकन*
कोण्डागांव, 07 अप्रैल 2026/* कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे पुराने राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट करने, खसरा-खतौनी के डिजिटलीकरण और खसरा मानचित्रों के लेमिनेशन कर सुरक्षित रखने हेतु किए जा रहे कार्यों को देखा और इस प्रक्रिया को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग द्वारा इन अभिलेखों को ऑनलाइन अपलोड कर डिजिटल स्वरूप में संरक्षित किया जा रहा है, जिससे आमजन को सुविधाजनक रूप से जानकारी उपलब्ध हो सके। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री वहीदुर्रहमान, डिप्टी कलेक्टर श्री किशोर शर्मा, अधीक्षक भू अभिलेख सुश्री सुषमा मंडावी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन