Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कलेक्टर ने चिंगनार में स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का किया निरीक्षण

*कलेक्टर ने चिंगनार में स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का किया निरीक्षण*

कोंडागांव, 09 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिंगनार में स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्री मेट्रिक बालक छात्रावास में बच्चों से संवाद कर आवासीय, भोजन व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से मध्यान्ह भोजन के बारे में पूछा, जहां बच्चों ने सब्जी नहीं मिलने की बात कही। उन्होंने छात्रावास के शौचालय मरम्मत करने और परिसर के बाउंड्रीवाल बनाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने सम्बंधित प्रधान पाठक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावास अधीक्षक को सख्त निर्देशित किया कि भोजन को निर्धारित मीनू अनुसार भोजन उपलब्ध कराएं। इसके पश्चात उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा प्रसव व एचआरपी महिलाओं की जानकारी ली और क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने चिंगनार जलाशय का भी निरीक्षण किया और अपूर्ण लाइनिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अश्वन पुसाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, डीएमसी श्री ईमल बघेल, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेंद्र नेताम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन