Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक सम्पन्न,शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक सम्पन्न,शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

नारायणपुर, 25 जून 2026// शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एड़का में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे, डीएमसी रावटेजी तथा खण्ड शिक्षा अधिक कृष्णा नाथ गोटा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में आकर्षण का संचार किया।

प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य नवीन विद्यार्थियों का विद्यालय में स्वागत करना तथा शिक्षा के प्रति अभिभावकों एवं समाज को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर विद्यालय परिवार में शामिल किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु परिश्रम करने की प्रेरणा दी।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र नाथ पांडेय सर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र के विकास का आधार बनती है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यालय से सतत जुड़े रहने का आग्रह किया। डीएमसी रावटे सर जी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी गोटा सर जी ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी पात्र विद्यार्थियों को इनका लाभ लेने की अपील की।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोग देने का संकल्प लिया। उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

समारोह के अंत में विद्यालय प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता का वातावरण देखने को मिला। संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव ने विद्यार्थियों के मन में विद्यालय के प्रति आत्मीयता एवं शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन