Wed 15 Apr 2026

ब्रेकिंग

बौद्ध समाज ने धूम धाम से मनाया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 135 वा जयंती कार्यक्रम

नारायणपुर जिले में सेन समाज के द्वारा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संत शिरोमणि महाराज की जयंती मनाई गई

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजीव भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया*।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 135 वी जयंती को जिला नारायणपुर में विशाल एवं भव्य रूप में मनाया गया

डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ग्राम गढ़बेंगाल में हुई जागरूकता शिविर

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : बौद्ध समाज ने धूम धाम से मनाया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 135 वा जयंती कार्यक्रम

बौद्ध समाज ने धूम धाम से मनाया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 135 वा जयंती कार्यक्रम

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल 2026 को बौद्ध महार समाज द्वारा बड़ी धूमधाम से परम पूज्य बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 135 वीं जयंती समारोह कार्यक्रम के अवसर पर डॉ आंबेडकर सामाजिक भवन नारायणपुर में समस्त बौद्ध समाज के समस्त उपासक उपासिकाओं एवं भीम अनुयायियों के द्वारा डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में अपने सामाजिक भवन में एकत्र होकर सर्वप्रथम उपासक उपाशिकाओं के द्वारा पंचशील ध्वजा रोहण कर बुद्ध वंदना के साथ जय भीम के नारे लगाए गए तत्पश्चात सामाजिक भवन में डॉक्टर अंबेडकर एवं महाकरूनी गौतम बुद्ध के छाया चित्र पर अध्यक्ष उमेश रावत द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर सामूहिक बुद्ध वंदना एवं पंचशील पाठ का किया गया जिसमें डॉक्टर अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के उपलक्ष में बौद्ध समाज के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त भीम अनुयायियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी पूजा समाप्ति पश्चात पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार समस्त सामाजिक उपासको एवं भीम अनुयायियों द्वारा अम्बेडकर भवन नारायणपुर से डीजे एवं बाबासाहेब के रथ के साथ रैली का आयोजन किया गया जो सामाजिक भवन से निकलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुई तत्पश्चात समस्त उपासक उपासिकाओं द्वारा बाबा साहेब की आदमक प्रतिमा के समक्ष पंचशील पाठ एवं बुद्ध वंदना कर डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात जिला स्तरीय डॉ अंबेडकर जयंती समिति के द्वारा भी नगर भ्रमण हेतु विशाल रैली का आयोजन किया गया था जिसमें भी डीजे एवं बाबासाहेब का रथ नगर में पहली बार नगर में आकर्षण का केंद्र रहा नारायणपुर के समस्त समाज के लोग इस विशाल रैली का हिस्सा बने यह रैली नारायणपुर नगर भ्रमण हेतु प्रस्थान करते हुए नगर के विभिन्न हिस्सों जैसे घड़ी चौक नगर पालिका रोड, सोनपुर रोड, एडका चौक होते हुए बख्तरूपारा, बस स्टैंड, एवं बांग्लापरा होते हुए वापस अपने गंतव्य स्थान अंबेडकर पार्क पहुंची जहां मंचीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सरगुजा से पधारे आदरणीय दीपक भगत जी,एवं नारायणपुर नगर के नगरपालिका अध्यक्ष इंद्र बघेल जी, सुशील बौद्ध जी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित और शिक्षित बने रहने का नारा दिया इस कार्यक्रम में उमेश रावत अध्यक्ष मनीष ठवरे सचिव गजानन चिमनकर कोषाध्यक्ष राजू चीमनकर उपाध्यक्ष प्रमोद डोंगरे, बंटी महाजन,रामप्रकाश सोनटेके,मनोज बागडे,पंकज श्याम कुमार अमित कांबले राजूराम भारती जगदीश चौहान अनिल वाल्ड वरिष्ठ सदस्य एमके रंगारी, ओमान डोंगरे, निशा,मधु बागड़े, माया चिमनकर, अल्पना ठावरे, राहुल पाटिल,रेणुका थावरे, अंबू, प्रणिता बांसोड़, आदित्य बागड़े,भव्य रावत,अथर्व ,हानि,एवं बौद्ध समाज के समस्त उपासक उपासिका उपस्थित थे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन