Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

सह संपादक अर्जुन देवांगन : बस्तर में छूटे हुए व नए युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान संचालित

*बस्तर में छूटे हुए व नए युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान संचालित*

*जगदलपुर, 07 अक्टूबर 2026/* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बस्तर जिले में मतदाता सूची के सतत् अद्यतनीकरण के अंतर्गत छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार यह अभियान 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक पूरे जिले में संचालित होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र नागरिकों सहित ऐसे युवाओं और पहली बार मतदाता बनने योग्य हुए नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने की प्रक्रिया को अत्यंत सुगम और त्वरित बनाना है, जो अब तक किसी कारणवश अपना पंजीकरण नहीं करा सके हैं। इस अवधि में बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और नाम जोड़ने की समस्त औपचारिकताएं पूरी करेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपील किया गया है कि नागरिक घर बैठे डिजिटल माध्यम से भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं, जिसके तहत ईसीआईनेट मोबाइल ऐप या निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर फॉर्म 6 के जरिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने जिले के सभी पात्र नागरिकों और युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर अपने मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

सह संपादक

अर्जुन देवांगन

Cgfastnews24mpcg

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन