अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : उजियारा अभियान में बड़ी सफलता : 67 किलो गांजा जप्त, 33 लाख का गांजा पकड़ा गया
Ten Singh Thakur
Sun, Apr 12, 2026
उजियारा अभियान में बड़ी सफलता : 67 किलो गांजा जप्त, 33 लाख का गांजा पकड़ा गया।
नरहरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : गांजा से भरी क्रेटा वाहन सहित कुल ₹43.69 लाख का माल जब्त, चालक मौके से फरार।
क्रेटा वाहन क्रमांक OD 10 J 3344 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर छोडकर हुआ फरार।
घटना का विवरण
◽पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 11.04.2026 को थाना नरहरपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक क्रेटा वाहन क्रमांक OD 10 J 3344 में अवैध गांजा परिवहन कर भारतमाला रोड से डिब्बीपानी की ओर ले जाया जा रहा है।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस को देख वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम डिब्बीपानी के पास दुर्घटना कर दी तथा वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी 03 बोरियों से 13 नग पैकेट में कुल 67.380 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही एक क्रेटा वाहन (कीमत लगभग ₹10,00,000) जप्त किया गया। इस प्रकार कुल जुमला कीमती ₹43,69,000 का माल बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गई। आरोपी चालक की तलाश जारी है।
अपराध पंजीबद्ध
थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 281 BNS एवं 20(B)(ii)(C) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
बरामदगी का विवरण
➡️03 बोरियों में कुल 67.380 किग्रा गांजा अनुमानित कीमत – ₹33,69,000
➡️क्रेटा वाहन क्रमांक OD 10 J 3344
अनुमानित कीमत – ₹10,00,000
कुल जुमला ₹ 43,69,000
➡️02 नग अतिरिक्त नंबर प्लेट UP14 DL4480
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:-निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल थाना प्रभारी नरहरपुर, दुधावा चौकी प्रभारी योगेंद्र वर्मा ,उप निरी प्रेम शंकर ठाकुर ,सउनि बुधारू राम मरकाम, पल्टु राम मंडावी ,गौतम बिसेन ,आरक्षक राजेश्वर सलाम ,आर देवेंद्र नेताम ,आर डोमार मरकाम ,आर मिथलेश कोटपरिहा ,आर महेश कोरेटी ,आर राजेश भास्कर
आर नन्दकुमार वट्टी।
कांकेर पुलिस की अपील:-
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है।
इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है।
यह दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन