Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कक्षा 10 वी में जिला नारायणपुर में भाविका देवांगन ने 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया प्रथम स्थान*

10वीं कक्षा परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन*

जिले में भाविका देवांगन ने 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया प्रथम स्थान*

नारायणपुर, 29 अप्रैल 2026// छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 29 अप्रैल 2026 को हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

कक्षा 10वीं परीक्षा में विश्व दीप्ति हाई स्कूल नारायणपुर की छात्रा भाविका देवांगन पिता पुरेंद्र देवांगन ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर की छात्रा कविता कोर्राम पिता सिंगाराय कोर्राम ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया।

तृतीय स्थान विश्व दीप्ति हाई स्कूल नारायणपुर के छात्र सिद्धार्थ सिंह राणा पिता बीरेंद्र सिंह राणा ने 93.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया।

चतुर्थ स्थान पर विश्व दीप्ति हाई स्कूल नारायणपुर की छात्रा अन्वेषा यादव पिता उमाशंकर यादव रहीं, जिन्होंने 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

पांचवां स्थान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के छात्र अमित वाड्डे पिता संतेर ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया।

जिले के विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन तथा अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन