Wed 15 Apr 2026

ब्रेकिंग

बौद्ध समाज ने धूम धाम से मनाया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 135 वा जयंती कार्यक्रम

नारायणपुर जिले में सेन समाज के द्वारा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संत शिरोमणि महाराज की जयंती मनाई गई

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजीव भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया*।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 135 वी जयंती को जिला नारायणपुर में विशाल एवं भव्य रूप में मनाया गया

डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ग्राम गढ़बेंगाल में हुई जागरूकता शिविर

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ग्राम गढ़बेंगाल में हुई जागरूकता शिविर

डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ग्राम गढ़बेंगाल में हुई जागरूकता शिविर*

नारायणपुर_जिला नारायणपुर के ग्राम पंचायत गढ़बेंगाल में

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रीगरी जी के निर्देशानुसार एवं जिला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव गायत्री साय तथा श्री जितेन्द्र कुमार ठाकुर जिला अपर सत्र न्यायाधीश एवं श्रीमती बरखा रानी वर्मा मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट नारायणपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 14-अप्रैल- 2026 को *डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती* के अवसर पर ग्राम पंचायत गढ़बेंगाल नारायणपुर, जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित गणमान्य अतिथियों, महिलाओं एवं ग्रामीण लोगों को "डॉ भीमराव अम्बेडकर के योगदान और देश हित के लिए संविधान का पालन करने का आग्रह किया गया।

सभी को सम्बोधित करते हुए श्रीमती बिंदेश्वरी साहू महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मिशन समन्वयक (मिशन शक्ति) ने सभी लोगों संविधान से मिली शक्ति की जानकारी दी इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित अधिकारी कर्मचारी ने विभिन्न प्रकार से स्वास्थ्य परीक्षण और बचाव की जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात श्रीमती वर्षा यादव, अधिकार मित्र- सखी वन स्टॉप सेंटर एवं किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर ने उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीण लोगों को विधिक सेवाओं के पैंपलेट देकर नालसा की निम्नलिखित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई जिसमें

निःशुल्क अधिवक्ता, महिलाओं के अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम,

आगामी माह में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत की जानकारी प्रदान की और नशामुक्ति अभियान और शिक्षा का अधिकार अधिनियम, साइबर क्राइम व बचाव

सखी वन स्टॉप सेंटर नंबर 181

उपरोक्त के बारे में विशेष जानकारी दी गई इस अवसर पर ग्राम पंचायत गढ़बेंगाल के सरपंच श्री मानसी मांडवी एवं सचिव श्रीमती नूतन जायसवाल एवं श्रीमती लिपिका कुरूप, अंकिता साहू सखी वन स्टॉप सेंटर तथा बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित थे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन