Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

सह संपादक अर्जुन देवांगन : अंतागढ़–नारायणपुर मार्ग पर बस सेवा बहाल, सड़क की बदहाली पर AAP ने उठाए सवाल

अंतागढ़–नारायणपुर मार्ग पर बस सेवा बहाल, सड़क की बदहाली पर AAP ने उठाए सवाल*

नरेन्द्र नाग बोले—जनता को राहत देना प्रशासन का एहसान नहीं, जिम्मेदारी; सड़क सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करेगी आम आदमी पार्टी

नारायणपुर, 12 अक्टूबर 2026। अंतागढ़–नारायणपुर सड़क की बदहाली और यात्री बस सेवा बंद होने से परेशान क्षेत्रवासियों को बस सेवा बहाल होने के बाद राहत मिली है। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने इसे जनता के संघर्ष का परिणाम बताते हुए जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

नरेन्द्र नाग ने कहा कि ज्ञापन सौंपने और आंदोलन की चेतावनी देने के बाद प्रशासन हरकत में आया और बस सेवा बहाल हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि जब कार्रवाई की जा सकती थी, तो आम जनता को महीनों तक परेशानी क्यों झेलनी पड़ी?

भारी वाहनों से सड़क की हालत खराब होने का आरोप

नरेन्द्र नाग ने कहा कि अंतागढ़–नारायणपुर मार्ग पर भारी माइंस वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क की स्थिति लगातार खराब होती रही है। सड़क पर गड्ढों, धूल और कीचड़ के कारण आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका असर यात्री बस सेवा पर भी पड़ा।

उन्होंने सवाल उठाया कि आम जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही ठोस कदम उठाएगा?

आम आदमी पार्टी ने रखीं प्रमुख मांगें

आम आदमी पार्टी ने सड़क की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं—

- सड़क की स्थिति में सुधार होने तक भारी माइंस वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए नियमानुसार ठोस कार्रवाई की जाए।

- भारी वाहनों के कारण सड़क को हुए नुकसान का तकनीकी सर्वे कराया जाए।

- सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य की समय-सीमा सार्वजनिक की जाए।

- संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर सड़क की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

सड़क सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

नरेन्द्र नाग ने स्पष्ट किया कि बस सेवा बहाल होने के बाद भी सड़क की बदहाली का मुद्दा समाप्त नहीं हुआ है। जब तक सड़क की स्थिति में सुधार और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होती, तब तक आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को उठाती रहेगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए, तो पार्टी क्षेत्रवासियों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज करेगी।

नरेन्द्र नाग ने कहा कि “जनता को राहत देना प्रशासन का एहसान नहीं, बल्कि उसकी जिम्मेदारी है।” उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अंतागढ़–नारायणपुर मार्ग की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए।

जारीकर्ता:

नरेन्द्र नाग

प्रदेश प्रवक्ता एवं अध्यक्ष, बस्तर लोकसभा

आम आदमी पार्टी, नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन