अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजीव भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया*।
Ten Singh Thakur
Tue, Apr 14, 2026
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजीव भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया*।
नारायणपुर - कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके विचारों एवं देश के प्रति योगदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका तथा सामाजिक न्याय के लिए उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। वक्ताओ ने भाजपा सरकार को लेकर कहा की आज देश मे बाबा साहेब द्वारा बनाये गए सविधान को कुचलने का प्रयास किया गया है लोकतंत्र को मिटाने का प्रयास किया गया है, लेकिन हम उनके सविधान को कुचलने नहीं देंगे यही सच्ची श्रद्धांजलि होंगी उनके विचारों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे!
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, दीवान, उपाध्यक्ष गजा पटेल, महासचिव शेख तौहीद अहमद, संजय राय, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका प्रमोद नैलवाल, शहर कांग्रेस प्रभारी एवं महासचिव रवि देवांगन एन एस यू आई अध्यक्ष एवं पार्षद विजय सलाम, एन एस यू आई प्रदेश सचिव जय वट्टी, शेख महेमूद, रमेश ध्रुव, राकेश केशरिया, एवं अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन