Sun 09 Aug 2026

ब्रेकिंग

विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

शादी से इनकार पर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर किए वायरल।

धर्मनगरी में मानवता हुआ शर्मशार बेसुध महिला डेढ़ माह से बच्चे को गर्भ में लेकर घूमती रही ।

नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित

प्राथमिक शाला सुलेंगा नारायणपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

: बालक हाई सेकेंडरी स्कूल कुआकोंडा में 350 प्रशिक्षणार्थी का हुआ तृतीय प्रशिक्षण*

रचना ठाकुर की रिपोर्ट *बालक हाई सेकेंडरी स्कूल कुआकोंडा में 350 प्रशिक्षणार्थी का हुआ तृतीय प्रशिक्षण* दंतेवाड़ा, 21 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में जनपद पंचायत कुआकोंडा हेतु तृतीय प्रशिक्षण 21 फरवरी 2025 को कुआकोंडा के बालक हाई सेकेंडरी स्कूल कुआकोंडा में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कुआकोंडा में 350 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पीपीटी के माध्यम से पीठासीन मतदान अधिकारी क्रमांक 12, 3 को उनके दायित्व एवं कार्यों की विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही समस्त प्रपत्रों को भरने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार तृतीय सत्र में मतपेटी सीलिंग प्रक्रिया को डेमो करके समझाया गया। इस अवसर पर निर्वाचन दायित्व से जुड़े अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञात है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तृतीय चरण के तहत जनपद पंचायत कुआकोंडा में आगामी 23 फरवरी को पंचायत चुनाव संपन्न होगा। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन