Mon 10 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्याकुमारी से कश्मीर तक स्वर्वेद संदेश एवं समर्पण दीप यात्रा

*स्वर्वेद संदेश एवं समर्पण दीप यात्रा* 14 दिसंबर 2026 को हो रहा है।

विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

शादी से इनकार पर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर किए वायरल।

धर्मनगरी में मानवता हुआ शर्मशार बेसुध महिला डेढ़ माह से बच्चे को गर्भ में लेकर घूमती रही ।

: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांग कनक बाई को प्रदान की मोटराईज्ड ट्रायसायकिल

  तेन सिंह ठाकुर  की रिपोर्ट जगदलपुर  
  1. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांग कनक बाई को प्रदान की मोटराईज्ड ट्रायसायकिल
  *कनक बाई ने कहा मुख्यमंत्री ने मोटराईज्ड ट्रायसायकिल नहीं मेरे दोनों पैर दे दिये उनका आभार*     जगदलपुर, 02 जनवरी 2025/ जिले में प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बांदापारा चितापुर निवासी दिव्यांग श्रीमती कनक नाग को मोटराईज्ड ट्रायसायकिल प्रदान की। मोटराईज्ड ट्रायसायकिल पाकर कनक नाग ने बताया कि बचपन से ही उसके दोनो पैरों में दिक्कत होने के कारण उसे चलने-फिरने व अपने निजी कार्यों को करने में काफी परेषानियों का सामना करना पड़ता था। घर से बाहर जाने के लिए उसे किसी का सहारे की जरूरत होती थी। लेकिन अब प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री साय ने उसे मोटराईज्ड ट्रायसायकिल दे दी है, जिसकी मदद से वह अब अपने कार्यों आसानी से पूरा कर सकेगी। कहीं जाने के लिए उसे किसी सहारे की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। कनक नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय ने मुझे स्वचलित ट्रायसायकिल नहीं मेरे दोनों पैर दे दिये है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देती हूं। बता दें कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजनांतर्गत सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किये जाते है। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन