Sun 09 Aug 2026

ब्रेकिंग

शादी से इनकार पर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर किए वायरल।

धर्मनगरी में मानवता हुआ शर्मशार बेसुध महिला डेढ़ माह से बच्चे को गर्भ में लेकर घूमती रही ।

नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित

प्राथमिक शाला सुलेंगा नारायणपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता- राकेश उसेंडी

: 10 दिवसीय फागुन मड़ई मेला कलश स्थापना के साथ प्रारंभ*

रचना ठाकुर की रिपोर्ट *10 दिवसीय फागुन मड़ई मेला कलश स्थापना के साथ प्रारंभ* दंतेवाड़ा, 05 मार्च 2025। श्री दंतेश्वरी माई जी दंतेवाड़ा की प्रसिद्व फागुन मड़ई (मेला) कलश स्थापना के साथ आज 05 मार्च 2025 से प्रारंभ हो गया है। दंतेश्वरी मंदिर के जिया ने प्रातः 11 बजे परम्परानुसार मेंडका डोबरा मैदान में स्थित गुड़ी में माई जी छत्तर की प्राण प्रतिष्ठा कर कलश की स्थापना की। इसके साथ ही जिया ने बताया कि शाम 4 बजे श्री नारायण मदिर के लिए माई जी मदिर से डोली निकलेगी साथ ही ताड़पलंगा धोनी की रस्म रात्रि 9 बजे विधि विधान से संपन्न की जावेगी। 05 मार्च से प्रथम दिवस कलश स्थापना के साथ दस दिवसीय मेला का शुभारंभ हो गया है। आमंत्रित देवी-देवताओं को भी सम्मान के साथ आसन ग्रहण कराया जायेगा। फागुन मेला 05 मार्च से 15 मार्च तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम पूजा-पाठ के साथ सम्पन्न होगा। परम्परागत वाद्य यंत्रों की गूंज मंत्रोपचार के साथ ही सेवक पुजारी तथा मांझी चालकी इस अवसर पर उपस्थित थे। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन