अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : थाना कोयलीबेड़ा में मारपीट, धमकी एवं घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Ten Singh Thakur
Mon, Apr 20, 2026
थाना कोयलीबेड़ा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही मारपीट, धमकी एवं घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
घटना का संक्षिप्त विवरण :
🟢उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष कुमार बंछोर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री शुभम तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र की प्रार्थिया राजेश्वरी कोमरा पति नोहरू राम कोमरा निवासी बड़गांव (बदरंगी) द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13.04.2026 को शाम करीब 04:00 बजे गांव के प्रभु राम आंचला, ललित आंचला, सुनील हिडको, दासू सलाम एवं अन्य साथियों द्वारा एक राय होकर उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।आरोपियों द्वारा घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर प्रार्थिया के पति नोहरू राम कोमरा के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की गई।घर में रखे सामान एवं खपराछानी को नुकसान पहुंचाया गया। घटना से भयभीत होकर अपनी जान बचाकर रिश्तेदार के गांव पहुंचे तथा बाद में थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
सूचना पर कार्यवाही करते हुए निरीक्षक निर्मल जांगड़े थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा के नेतृत्व में आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा जप्त किया गया।
अपराध पंजीबद्ध :
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 190, 191(2), 191(3), 115(2), 324(2), 351(2), 333 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण :
1️⃣ ललित आंचला, उम्र 32 वर्ष
2️⃣ प्रभु राम आंचला, उम्र 46 वर्ष
3️⃣ देवनाथ कोमरा, उम्र 25 वर्ष
4️⃣ सुनील हिड़को, उम्र 24 वर्ष
5️⃣ दासू सलाम, उम्र 29 वर्ष
सभी निवासी बड़गांवपारा वदरंगी, थाना कोयलीबेड़ा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
न्यायालयीन कार्यवाही :
उक्त सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किया गया।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:
थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा निरीक्षक निर्मल जांगड़े, स. उ. नि. रजनीश गजभिये, प्र. आर. धर्मराज धुर्वे, प्र. आर. देवचंद शोरी, व अन्य थाना स्टॉफ।
कांकेर पुलिस की अपील :
◽ अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है।
◽ आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है।
◽ किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना हेतु जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन 94791-55125 पर संपर्क करें।
◽ सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन