: वन मंत्री ने दिया बेनूर क्षेत्र वासियों को 8 करोड़ 42 लाख रुपए की निर्माण कार्यों की सौगात
Sun, Dec 8, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर
वन मंत्री ने दिया बेनूर क्षेत्र वासियों को 8 करोड़ 42 लाख रुपए की निर्माण कार्यों की सौगात नृत्य दलों को परिधान भेंट करने की घोषणा बेनूर में बनाया जाएगा 15 लाख रुपए से कलार समाज भवन एवं सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास प्रधानमंत्री आवास के पात्र हितग्राहियों के लिए बनाया जाएगा पक्का मकान - टंकराम वर्मा नारायणपुर, 08 दिसंबर 2024// राज्य सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप और प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा के द्वारा जनपद पंचायत नारयणपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेनूर में आयोजित लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बेनूर क्षेत्र वासियों के लिए 8 करोड़ 42 लाख रुपए से निर्माण कार्यों की लोकार्पण भूमिपूजन कर सौगात दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों को 3100 रूपये में धान खरीदी, तेंदूपत्ता 5500 रूपये मे, प्रधानमंत्री आवास, नलजल, महतारी वंदन और कृषक उन्नति आदि योजना से लाभांवित किया जा रहा है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता की मांग पर नयानार में नाली निर्माण, बेनूर में कलार समाज के लिए 15 लाख रूपये का भवन निर्माण, बेनूर में जिला सहकारी बैंक खोलने, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास, बाजार स्थल पर धान खरीदी चबूतरा निर्माण करने, बेनूर में 50 सीटर कन्या छात्रावास खोलने, मावली माता मंदिर में हाता निर्माण, तुरठा के आश्रित गांव में सड़क निर्माण, यादव और मुरिया समाज भवन बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में क्षेत्र के नृतक दलों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दिया गया। वन मंत्री श्री कश्यप ने उनके प्रस्तुति को सराहना करते हुए नृत्य दलों को परिधान भेंट करने की घोषणा की।राज्य के खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बेनूर क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए निर्माण कार्यों के लिए 11 भूमिपूजन और 09 लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह लोगों के विकास में सहयोग और विकसित बनाने में मदद मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 18 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, नल जल योजना, भूमि रजिस्ट्री शुल्क में कमी जैसे विभिन्न योजनाएं संचालित किए जा रहे है। बस्तर और प्रदेश के विकास के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। युवाओ को अपने खेल का प्रर्दशन करने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन जिला स्तर पर संपन्न किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में यह योजनाएं गांवो के अंतिम व्यक्तियों तक पहुंचाई जा रही है। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने क्षेत्र वासियों को प्रधानमंत्री आवास के पात्र हितग्राहियों के लिए पक्का मकान बनाये जाने भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, संजय नंदी, संतनाथ उसेण्डी, पूर्व सरपंच बेनूर नारायण मरकाम, कलेक्टर बिपिन मांझी, डीएफओ सचिकानंदन के, जनपद सीईओ एलएन पटेल सहित क्षेत्र के सरपंचगण उपस्थित थे।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: दरभा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम कोडरी छापर के हर घर में हो रही पेयजल आपूर्ति
Thu, Dec 5, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट की रिपोर्टदरभा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम कोडरी छापर के हर घर में हो रही पेयजल आपूर्ति* *ग्रामीणों ने जताया हर्ष और सरकार को दिया धन्यवाद* जगदलपुर 05 दिसम्बर 2024/ ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके क्रियान्वयन से ग्रामीण के मन व शरीर को सुकून मिलने के साथ ही उनके जीवन में बदलाव आया है। वहीं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के जरिए ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी बेहतर हो रहा है। इसी क्रम में जल जीवन मिशन के द्वारा जिले के दरभा विकासखण्ड अंतर्गत दूरस्थ ग्राम कोडरी छापर के हर घर में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है और ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है। जल जीवन मिशन के तहत विकासखण्ड दरभा के ग्राम कोडरीछापर के 69 परिवारों को नियमित तौर पर जलापूर्ति हो रही है। करीब 320 आबादी वाले इस ग्राम में 9 मीटर 10 किलोलीटर के 3 सोलर सिस्टम टंकी लगाकर 2012 मीटर पाईपलाइन के माध्यम से 69 घरों में पानी पहुंचाया जा रहा है। गांव के सरपंच श्री देवराम मरकाम बताते हैं कि पहले गांव में पानी की बड़ी तकलीफ थी विशेष कर बारिश के मौसम में मार्ग किचड़ से भरा होता था और उसमें महिलाओं को पानी से भरा गुंडी लेकर पार करना बहुत कठिन होता था। कई बार पैर फिसलने के कारण गिर जाते थे। अब गांव में सभी के घरों में नल लग चुका है और हर दिन नियमित रूप से पानी की आपूर्ति हो रही है। किसी को पानी लेने बाहर नहीं जाना पड़ता गांव के सभी लोग बहुत खुश हैं। सरपंच श्री देवराम मरकाम ने ग्राम सभा में हर घर जल उपलब्धता प्रमाण पत्र देने के दौरान ग्रामीणों को पेयजल प्रबंधन के बारे में भी अवगत कराया और जल जीवन मिशन से लाभान्वित करने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। वहीं ग्रामीण महिला मंगती बाई ने स्थानीय हल्बी बोली में कहा कि घर-परिवार के कामकाज के साथ हैंडपंप से पानी भरकर लाना कष्टप्रद था। बच्चों की देखभाल और खेती-किसानी के लिए समय कम मिलता था लेकिन अब सरकार के पहल से घर में ही पेयजल सुलभ होने के फलस्वरूप महिलाओं को इस परेशानी से मुक्ति मिल गई है। मंगती बाई और अन्य महिलाओं ने सरकार की सार्थक प्रयास के लिए कृतज्ञता प्रकट किया।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9434287547
: जिले के 114 शालाओं में हुआ परख परीक्षा
Thu, Dec 5, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टजिले में राष्ट्रीय स्तर की परख परीक्षा सम्पन्न,दो हजार 800 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल जगदलपुर 05 दिसम्बर 2024/ राष्ट्रीय शिक्षा अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रदर्शन, मूल्यांकन, समीक्षा एवं समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्लेषण हेतु निर्धारित राष्ट्रीय मूल्यांकन सर्वेक्षण परीक्षा परख का आयोजन 04 दिसम्बर 2024 को जिले के 114 शालाओं में सम्पन्न हुई। विदित हो कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली परख परीक्षा का उद्देश्य मूल्यांकन प्रणाली को बेहतर बनाते हुए देश के विभिन्न बोर्डों में एक जैसी मूल्यांकन तकनीक लाने के साथ यह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूल बोर्डों को एक मंच पर लाने का काम करेगा। परख राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई है जो मुख्यतः बड़े पैमाने पर मूल्यांकन, स्कूल आधारित मूल्यांकन और परीक्षा सुधार जैसे तीन प्रमुख मूल्यांकन क्षेत्रों पर काम करेगी। परख परीक्षा के लिए राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रत्यक्ष रूप से जिले से स्तर 3, 6, और 9 के लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार, निजी शालाएं एवं अनुदान प्राप्त संस्थाओं के कुल 114 शालाओं का चयन किया गया था। तीनों स्तर के लिए राज्य सरकार की 49, केंद्र सरकार की 05, निजी क्षेत्र की 43 और अनुदान प्राप्त 17 शालाओं का चयन हुआ था जिसमें हिंदी माध्यम की 77 एवं अंग्रेजी माध्यम की 37 शालाएं हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल एवं जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्र द्वारा अवगत कराया गया कि जिले के 114 शालाओं में आयोजित परख परीक्षा में सैंपलिंग हेतु कुल 2808 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिनका चयन प्रत्येक शाला में डाइट द्वारा नियुक्त फील्ड इन्वेस्टिगेटर के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से किया गया। उन्होंने साथ में यह भी जानकारी दी है कि प्रत्येक शाला में डिस्ट्रिक्ट लेवल कोऑर्डिनेटर सीबीएसई द्वारा आब्जर्वर भी नियुक्त किये गए थे ताकि जिले के 114 शालाओं में निर्विघ्न रूप से परीक्षा सम्पन्न हो सके। जिला प्रशासन की ओर से परख परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा को दी गई थी। बुधवार को सम्पन्न उक्त परीक्षा में 95 प्रतिशत विद्यार्थियों के उपस्थित होने की जानकारी ब्लाकों से प्राप्त हुई है।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547