Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

✍️✍️रविन्द्र राठौर : कथक नृत्य में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है परिधि राठौर

जांजगीर - चांपा। श्रीकृष्णा विहार कॉलोनी, चांपा निवासी परिधि राठौर ने कथक नृत्य के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उपलब्धियां हासिल की हैं। परिधि ने वर्ष 2024 में ग्वालियर इंटरनेशनल डांस कार्निवल के 19वें उद्भव उत्सव में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कलावंत महोत्सव 2025 के चौथे संस्करण में उन्हें “नृत्यकला उदय सम्मान” से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2024 में नित्यदीप सम्मान, “बाल नृत्यकला उदय सम्मान”, प्राणवम् तथा नित्योपासना सहित विभिन्न कथक प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर कथक सोलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2025 में नटरंग महोत्सव तथा मंगलम महोत्सव में भी उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसके अलावा परिधि ने रायपुर, बिलासपुर एवं कोरबा में राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में सहभागिता की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य महोत्सव 2025, जाज्वल्यदेव महोत्सव 2026 एवं पाली महोत्सव 2026 जैसे शासकीय आयोजनों में भी अपनी कथक प्रस्तुति दी है।

नवागांव सोनियापाठ निवासी गंगा प्रसाद राठौर की सुपौत्री एवं श्रीमती संध्या कृष्ण कुमार राठौर की पुत्री परिधि वर्तमान में श्री गुरु तरुण शर्मा सर से कथक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी उपलब्धियों से कृष्ण विहार चांपा सहित क्षेत्र का नाम कला जगत में गौरवान्वित हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन