✍️✍️रविन्द्र राठौर : प्रतिभावान सम्मान समारोह में राठौर समाज की गरिमामयी उपस्थिति
Ten Singh Thakur
Sun, Sep 27, 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित प्रतिभावान सम्मान समारोह में राठौर क्षत्रिय समाज चांपा की टीम ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में डॉ. काशी प्रसाद राठौर, दिनेश राठौर, गंगा प्रसाद राठौर, गोपी राठौर, अरविंद राठौर, रविन्द्र राठौर, लव राठौर एवं अमित राठौर शामिल हुए।
इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा और प्रतिभा के क्षेत्र में बच्चों की सफलता समाज के लिए गौरव का विषय है।
समाज के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन करते हैं।
समारोह में राठौर क्षत्रिय समाज चांपा की सहभागिता को समाज की एकजुटता और प्रतिभाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया गया।
Tags :
#pratibhasammansamaroh #honorceremony
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन