: जिले का कोई भी विद्यालय नहीं रहेगा शिक्षकविहीन, शैक्षणिक माहौल और बेहतर होगा
Thu, Jun 5, 2025
हेमु साय की रिपोर्ट
जिले का कोई भी विद्यालय नहीं रहेगा शिक्षकविहीन, शैक्षणिक माहौल और बेहतर होगाअंदरूनी क्षेत्र के विद्यालय के विद्यार्थियों को भी मिलेगी बेहतर शिक्षाजिले में अतिशेष शिक्षकों की दो दिन चली काउंसिलिंगजगदलपुर। 05 जून,राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत जिले में अतिशेष शिक्षकों के काउंसिलिंग की प्रक्रिया बुधवार की देर रात तक पूरी कर ली गई है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के साथ ही जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में मौजूद शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों को नए शिक्षक मिल गए, वहीं इन क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी बेहतर शिक्षा की गारण्टी सुनिश्चित हो गई है। आने वाले दिनों में जब विद्यालय खुलेंगे तो उन्हें नए शिक्षक के साथ अध्ययन का अवसर मिलेगा। कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी की गई।शासन के दिशा निर्देशों के तहत जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षको की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लगातार दो दिनों तक चले इस प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अतिशेष शिक्षकों को शिक्षकविहीन विद्यालय और शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में पदस्थ किया गया। सर्वप्रथम प्राथमिक शालाओं के सहायक शिक्षको और प्रधान अध्यापक की तथा माध्यमिक शालाओं के प्रधान अध्यापक की काउंसलिंग तीन जून को की गई। इस प्रक्रिया में लगभग 202 सहायक शिक्षको और 15 प्रधान पाठक की काउंसलिंग की गई।इसी तरह चार जून को अतिशेष व्याख्याता और माध्यमिक शाला के शिक्षको की काउंसिलिंग में 152 व्याख्याता और माध्यमिक शाला के 186 शिक्षको को काउंसलिंग की गई। विद्यालय के अतिशेष व्याख्याताओं को उन विद्यालयों में पदस्थ किया गया है, जहाँ गणित,रसायन, भौतिकी, हिंदी, अंग्रेजी, कामर्स विषयों के शिक्षकों की कमी थी। अतिशेष शिक्षको की नई जगह पर पदस्थापना से दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में जहाँ शिक्षको की कमी दूर हो गई है वहीं इन विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी शासन द्वारा जारी आदेश के तहत की गई युक्ति युक्तकरण की व्यवस्था लाभदायक होने जा रही हैअतिशेष शिक्षको के युक्तियुक्तकरण का लाभ दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलने के साथ ही अनेक शिक्षकों के लिए भी लाभदायक साबित होगा। कुछ विद्यालय में शिक्षक नहीं होने से आसपास के किसी विद्यालय के शिक्षक को संलग्न कर अध्यापन के लिए भेजा जाता था। उनके ऊपर अधिक संख्या में मौजूद बच्चों को पढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी के साथ ही अन्य कार्यों की जिम्मेदारी भी रहती थी। शिक्षक नहीं होने या कम शिक्षक होने से बच्चों के पालक भी परेशान होते थे। अब शिक्षको और पालकों को इसका लाभ मिलेगा।प्राथमिक और माध्यमिक शाला के अतिशेष शिक्षकों को दूरस्थ क्षेत्रों के शिक्षकविहीन और एकलशिक्षकीय विद्यालयों में पदस्थ किए जाने से विद्यालयों में शिक्षा की नींव मजबूत होगी वहीं हायर सेकण्डरी में पहुँचने वाले विद्यार्थियों को भी अब गणित, भौतकी, रसायन, जीवविज्ञान, अंग्रेजी जैसे विषयों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया किया गया है ।प्रभारी कलेक्टर श्री प्रतीक जैन ने कहा कि जिले में अतिशेष शिक्षको के युक्ति युक्तकरण की प्रकिया शासन के दिशा निर्देशों के अंतर्गत पूरी कर ली गई है। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ काउंसिलिंग आयोजित की गई। प्राथमिक और माध्यमिक शाला के बच्चों को शिक्षक मिलने से उनके शिक्षा की नींव मजबूत होगी।बस्तर सम्भाग हेडहेमु साय8770710680
: टेमरूगांव की आंगनबाड़ी जर्जर हालत में, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
Mon, Jun 2, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
टेमरूगांव की आंगनबाड़ी जर्जर हालत में, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा[video width="1920" height="1080" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/06/video_20250602_112326.mp4"][/video]नारायणपुर – ग्राम पंचायत भरंडा अंतर्गत टेमरूगांव की आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 बीते दो वर्षों से एक किराए की झोपड़ीनुमा मकान में संचालित हो रही है। केंद्र की हालत बेहद जर्जर है। छत की सीटें टूटी हैं, दीवारों में दरारें हैं, और बरसात में कमरा पानी से भर जाता है, जिससे 3से 6 वर्ष तक के लगभग 13 बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता दुगा के स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे अनुपस्थित थीं, जबकि सहायिका अनीता मांडवी ने बच्चों को संभाल रखा था। कार्यकर्ता द्वारा स्वयं के किराए के मकान में केंद्र चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द स्थायी भवन की मांग की है।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046984
: कक्षा 6वीं 9वीं एवं 11वीं के रिक्त सीट में प्रवेश हेतु 06 जून तक आवेदन आमंत्रित
Sat, May 31, 2025
तेन सिंह ठाकुरकक्षा 6वीं 9वीं एवं 11वीं के रिक्त सीट में प्रवेश हेतु 06 जून तक आवेदन आमंत्रित
नारायणपुर 30 मई 2025// जिले में संचालित विशिष्ट 500-500 सीटर शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गरांजी एवं शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गरांजी नारायणपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गरांजी कक्षा 6वीं 70 सीट, 9वीं-25 एवं 11वीं-16 सीट (केवल वाणिज्य संकाय हेतु) रिक्त है एवं शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गरांजी में कक्षा 6वीं में 70, 9वीं में 18 एवं कक्षा 11वी में 36 सीटे रिक्त। रिक्त सीटों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र 30 मई तक आमंत्रित किया गया था। 30 मई को आंशिक संशोधन करते हुए आवेदन पत्र 10 जून 2025 शाम 05 बजे तक आमंत्रित किया गया है। दोनो संस्था मे कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा किया जा सकता है। कक्षा 6वीं एवं 9वीं अंकसूची प्राप्त न होने की स्थिति में परीक्षा फर्द, प्रधान अध्यापक द्वारा प्रमाणित अभिलेख के साथ 60 प्रतिशत अंक या ग्रेड ए एवं बी प्राप्त करने वाले छात्र छात्राऐं पात्र होगें। कक्षा 11वीं के लिए कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले आवेदन कर सकते है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084