Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर जिला में डीजल पेट्रोल कि किल्लत बरकरार,आम जनता, किसान,व्यापारी एवं ट्रक टिप्पर मालिक त्रस्त

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

: जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते आबकारी विभाग ने 87.96 बल्क लीटर किया जप्त

हेमु साय की रिपोर्ट जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते आबकारी विभाग ने 87.96 बल्क लीटर किया जप्त जगदलपुर। 31मई,प्रभारी आबकारी आयुक्त एवं प्रबंध संचालक श्री श्याम धावड़े एवं कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार आबकारी विभाग कार्यवाही कर रही है। आबकारी जाँच दल ने 30 मई को ग्राम तोयर सिरहापारा थाना मारडूम के निवासी बामन राम वेट्टी के किराना दुकान से उड़ीसा राज्य में निर्मित 11 भूरे रंग के कार्टूनों में रखा 132 कांच की बोतलों में किंगफिशर प्रीमियम लेगर बीयर (मात्रा 85.80 बल्क लीटर) तथा एक प्लास्टिक की झिल्ली में रखा 12 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की छ.ग. निर्मित (मात्रा 2.16 बल्क लीटर) कुल मात्रा 87.96 बल्क लीटर जप्त किया गया जिसका बाजार मूल्य 25,200 रुपए है। जप्त की गई कीमत अवैध शराब को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),34(2) ,36 व 59-क के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही आबकारी उपायुक्त श्री आशीष कोसम एवं ज़िला आबकारी अधिकारी श्री अमन सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्री अंकित सिंह राठौर के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक शिवप्रसाद सिन्हा,आरक्षक ललित ठाकुर, शैलेश कुमार पांडेय तथा महिला नगर सैनिक संगीता व संगीता ध्रुव और वाहन चालक हेमराज बघेल का विशेष योगदान रहा। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन