Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारायणपुर में नारी शक्ति का सम्मान किया गया

जिला नारायणपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारायणपुर में नारी शक्ति का सम्मान किया गया

रूकसाना बड़गुजर बनीं मिसेस नारायणपुर

नारायणपुर, 09 मार्च 2026//कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर एजी सिनेमा हॉल ऑडिटोरियम, नारायणपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन, मिसेस नारायणपुर प्रतियोगिता, महिलाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष इन्द्रप्रसाद बघेल तथा अन्य अतिथियों में श्रीमती रामशीला नाग, श्रीमती पिंकी उसेण्डी अध्यक्ष जनपद पंचायत, श्री प्रताप सिंह मंडावी उपाध्यक्ष जिला पंचायत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया। इस अवसर पर बस्तर में आयोजित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुए वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण भी नारायणपुर में दिखाया गया। सम्मेलन के दौरान महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की राशि जारी की गई। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक उन्नति और स्वावलंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर सहित अनेक महिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिसेस नारायणपुर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मिसेस एशिया इंटरनेशनल थाइलैंड 2024 श्रीमती ममता प्रसाद, मिस नारायणपुर 2022 सुश्री जिज्ञासा श्रीवास्तव तथा मिसेस फेस ऑफ छत्तीसगढ़ 2026 श्रीमती चन्द्रप्रभा यादव शामिल थीं। प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित हुई। पहले चरण में रैंप वॉक में 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि दूसरे चरण में टॉप 15 प्रतिभागियों के बीच प्रश्नोत्तरी हुई। इसके बाद टॉप 05 प्रतिभागियों का चयन किया गया। अंतिम चरण में श्रीमती रूकसना बड़गुजर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ‘मिसेस नारायणपुर’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं श्रीमती दशरी सोरी द्वितीय स्थान और श्रीमती रीता हरपाल तृतीय स्थान पर रहीं।

विजेता एवं उपविजेताओं को विभाग की ओर से क्राउन, सैश और मोमेंटो प्रदान किए गए। साथ ही विनोद ट्रैक्टर्स बखरूपारा की ओर से प्रथम विजेता को वॉशिंग मशीन, द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को मिक्सी तथा तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को कुकर सेट भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती प्रतिभा शर्मा परियोजना अधिकारी ओरछा द्वारा किया गया।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन