अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री पी. नरहरि का केशकाल और फरसगांव विकासखण्ड दौरा
Ten Singh Thakur
Thu, Jun 25, 2026
नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री पी. नरहरि का केशकाल और फरसगांव विकासखण्ड दौरा
*सालेभाट में जल जीवन मिशन और आजीविका डबरी का किया अवलोकन*
*लंजोड़ा में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया निरीक्षण*
कोण्डागांव, 25 जून 2026/* नीति आयोग भारत सरकार से जिले के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री पी. नरहरि ने बुधवार को कोण्डागांव जिले में शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लिया तथा हितग्राहियों एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं की प्रगति और लाभ की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय अधिकारी श्री नरहरि ने सर्वप्रथम केशकाल विकासखंड के ग्राम खालेमूरवेंड स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन, दवाइयों की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित रूप से केंद्र में उपस्थित रहकर ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
श्री नरहरि ने केशकाल विकासखंड के ग्राम सालेभाट में मनरेगा के अंतर्गत निर्मित आजीविका डबरी का निरीक्षण किया तथा हितग्राही श्री नरेन्द्र मरकाम से चर्चा की। श्री मरकाम ने बताया कि वे डबरी में मत्स्य पालन सहित अन्य आजीविका गतिविधियां प्रारंभ करने जा रहे हैं। केंद्रीय अधिकारी श्री नरहरी ने समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि तालाब में महिलाएं स्वयं आजीविका गतिविधि शुरू कर आत्मनिर्भर बनें। इसके बाद उन्होंने खालेपारा आंगनबाड़ी केंद्र एवं जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों के घर पहुंचकर नल-जल योजना के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता के संबंध में फीडबैक भी लिया।
फरसगांव विकासखंड के ग्राम बोरगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में उन्होंने किसानों से खेती-किसानी, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं सिंचाई सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया तथा किसानों से मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करने के साथ ही उन्होंने ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। ग्राम लंजोड़ा में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण कर उन्होंने ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं की जानकारी ली। इसके उपरांत ग्राम जुगानीकलार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर केशकाल एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, फरसगांव एसडीएम श्री अश्वन पुसाम, डिप्टी कलेक्टर श्री किशोर शर्मा, तहसीलदार श्री गणेश सिदार, जनपद पंचायत केशकाल के सीईओ श्री अनुराग सिंह, जनपद पंचायत फरसगांव सीईओ श्री रूपेंद्र नेताम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन