Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कोंडागांव जिले में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

कोंडागांव, 16 मार्च 2026/* राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर सोमवार को जिला कोंडागांव समस्त विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों, जिले अंतर्गत संचालित सभी पशु चिकित्सालय, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र, पशु औषधालयों, कृत्रिम गर्भाधान उप केंद्रों में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों एवं पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा पशुओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित पशुपालकों को पशुओं के टीकाकरण, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण एवं देखभाल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों की पहचान, उपचार एवं रोकथाम के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।

शिविर में ग्राम के पशुपालक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और अपने पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

यह शिविर ग्रामीणों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ तथा पशुपालकों में पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उक्त शिविर में 10289 पशुओं में खुरहा चपका, 528 पशुपालको को औषधि वितरण, 139 पशुओं का उपचार किया गया ी

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन