सह संपादक अर्जुन देवांगन : वीरांगना माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, में मेला मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन
Ten Singh Thakur
Tue, Oct 6, 2026
रोजगार मेला मार्गदर्शन कार्यक्रम
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जिला - नारायणपुर
वीरांगना माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, नारायणपुर के तत्वाधान में "राज्य स्तरीय रोजगार मेला" के संदर्भ में एक दिवसीय मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले रोजगार मेले की जानकारी देना तथा उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना।
मुख्य अतिथि एवं वक्ता:
जिला रोजगार अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम में
कौशल विकास योजना, तकनीकी शिक्षा, एवं उच्च शिक्षा के साथ रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।
रोजगार के क्षेत्र:
छात्राओं को निम्नलिखित क्षेत्रों में उपलब्ध रिक्तियों के बारे में बताया गया -
बैंकिंग, बीमा एवं फाइनेंशियल सर्विसेज
रिटेलर्स एवं ग्राहक सेवा
स्वास्थ्य एवं देखभाल
होटल एवं हॉस्पिटैलिटी
सुरक्षा
लॉजिस्टिक्स
रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन, आवेदन करने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बी. डी. चांडक, समस्त प्राध्यापकगण, जिला रोजगार कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं महाविद्यालय की समस्त छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं
कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं जानकारीपूर्ण रहा। छात्राओं ने रोजगार मेले को लेकर अनेक प्रश्न पूछे जिनका समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम ने छात्राओं में रोजगार के प्रति नई आशा और आत्मविश्वास जगाया।
अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से जिला रोजगार केंद्र को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सह संपादक
अर्जुन देवांगन
9424287527
Cgfastnews24mpcg
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन