Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : पुलिस एवं भारतीय स्टेट बैंक के समझौतेके तहत दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को10-10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान

पुलिस एवं भारतीय स्टेट बैंक के समझौते के तहत दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान।

पुलिस विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के मध्य हुए समझौते के तहत पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत इस इकाई के दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के वैध उत्तराधिकारियों को आर्थिक सहायता प्रदान।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू के तहत निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज लागू किया गया है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा कांकेर के ब्रांच मैनेजर श्री ऋषि कटियार द्वारा दिवंगत प्रधान आरक्षक फूलजेंस पन्ना, सहायक उप निरीक्षक माखनलाल सेठिया, आरक्षक रघुवीर बघेल एवं आरक्षक कौशल ध्रुव के वैध उत्तराधिकारियों को 10-10 लाख रुपये के टर्म जीवन बीमा कवरेज की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने इस दौरान दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को प्राप्त राशि का उपयोग आवश्यक एवं महत्वपूर्ण कार्यों में करने की सलाह दी तथा उन्हें सायबर फ्रॉड से सतर्क रहने के संबंध में भी जागरूक किया।साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर श्री ऋषि कटियार को पुलिस विभाग के साथ निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह सहायता राशि न केवल दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के परिवारों के लिए संबल है, बल्कि राज्य शासन की पुलिस कर्मियों के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, मुख्य लिपिक श्री विजय देवांगन, वेतन शाखा प्रभारी श्री राजेश भास्कर, अन्य कार्यालयीन स्टाफ तथा दिवंगत कर्मचारियों के परिवारजन उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन