Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नारायणपुर जिले में उल्लास साक्षरता महापरीक्षा सम्पन्न, शत-प्रतिशत उपस्थिति रही

नारायणपुर जिले में उल्लास साक्षरता महापरीक्षा सम्पन्न, शत-प्रतिशत उपस्थिति रही

नारायणपुर, 22 मार्च 2026 // जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा उत्साहजनक माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए पूरे जिले में 206 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें लगभग 6000 शिक्षार्थी पंजीकृत थे। अब तक 2500 से अधिक परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है। विशेष बात यह रही कि नक्सली पुनर्वास केंद्र गारंजी में 90 शिक्षार्थियों तथा उपजेल नारायणपुर में 15 बंदियों ने भी परीक्षा में भाग लिया। इसके अलावा जिले में एक ही परिवार के कई सदस्यों ने एक साथ परीक्षा देकर साक्षरता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर नम्रता जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांशा शिक्षा खलखो एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल तात्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी डी बी रावटे एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं टीचरों ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन