तेन सिंह ठाकुर : नारायणपुर विकासखंड के स्कूलों में बिना आदेश के समय सारणी में हुआ परिवर्तन दोपहर को ही स्कूलों में लटका ताला
Ten Singh Thakur
Tue, Mar 17, 2026
नारायणपुर विकासखंड के स्कूलों में बिना आदेश के समय सारणी में हुआ परिवर्तन दोपहर को ही स्कूलों में लटका ताला
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा स्कूल के समय मे परिवर्तन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्यवाही।
नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर तहसील के कई स्कूल मुंडा टिकरा ,राजपुर तथा बेड़मा के स्कूलों में दोपहर को ताला लटका मिला। शिक्षकों की मनमानी से बच्चों के भविष्य से हो रही खिलवाड़। बता दें 16 मार्च से पांचवी और आठवीं की केंद्रीय कृत बोर्ड परीक्षाएं चालू हो चुकी है पांचवी परीक्षा के समय 8 बजे से 11:00 बजे के का है तथा आठवीं की परीक्षा 9बजे से 12 बजे का है किंतु प्राथमिक शाला के पहली, दूसरी, और तीसरी तथा उच्च प्राथमिक शाला के छठवीं ,सातवीं के बच्चों कक्षाएं यथावत संचालित होनी थी। किन्तु बिना उच्च अधिकारियों के आदेश के शिक्षक स्कूल के समय सारणी मे परिवर्तन कर अधिकारियों के पूर्व आदेश की अवहेलना की जा रही है,परीक्षा के बाद शिक्षक हुए स्कूल से हो जाते है नदारत। एक ओर शिक्षा को लेकर सरकार बड़े बड़े दावे करती है वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की लापरवाही के चलते स्कूलों में ताला जड़ कर सरकार के दावों की पोल खोल दी है।जब हमने विकासखंड अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी किसी भी प्रकार का समय सारणी में परिवर्तन नहीं हुआ है प्रस्ताव गया है जैसे अप्रूवल मिलेगा समय सारणी की घोषणा कर दी जाएगी, किंतु बगैर समय सारणी के शिक्षकों द्वारा मनमानी ढंग से स्कूल की समय सारणी को परिवर्तन कर संचालन किया जा रहा है तथा तथा दोपहर को स्कूल को बंद करके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि ऐसे गैर जिम्मेदार शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन