Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : बीजापुर उपकेंद्र में पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण*

बीजापुर उपकेंद्र में पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण*

*कोंडागांव, 27 मार्च 2026/* जिले के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बीजापुर में स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि का महत्वपूर्ण कार्य आज सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस कार्य के अंतर्गत ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को 3.15 एमवीए से बढ़ाकर 5 एमवीए किया गया है, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ एवं स्थिर होगी।

इस क्षमता वृद्धि से बीजापुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में सुविधा होगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

यह कार्य अधीक्षण अभियंता श्री नवीन पोयाम के मार्गदर्शन, कार्यपालन अभियंता श्री टी. एस. उईके व जूसफ़ केरकेट्टा की देखरेख तथा सहायक अभियंता श्री एफ तिग्गा, संजय नाग कनिष्ठ अभियंता श्री सौरभ थवाईत एवं अन्य तकनीकी कर्मचारियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस क्षमता वृद्धि से भविष्य में क्षेत्र के विकास एवं विद्युत भार को ध्यान में रखते हुए बेहतर सेवा प्रदान करने में सहायता मिलेगी।

विद्युत विभाग ने कार्य के दौरान सहयोग के लिए सभी विद्युत उपभोक्ताओं एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन