Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : गोमे पंचायत के आश्रित गाँव कसोड के ग्रामीणों ने 30 किलोमीटर का रास्ता खुद बनाया ताकी मूलभूत सुविधा मिल सके

नारायणपुर जिला प्रसासन की बेरूखी से गोमे पंचायत के आश्रित गाँव कसोड के ग्रामीणों ने 30 किलोमीटर का रास्ता खुद बनाया ताकी मूलभूत सुविधा मिल सके।

अबुझमाड़ के विकास के नाम पर कागज़ी खेल बंद हो, ज़मीन पर काम दिखे – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस रिलीज कर जिला प्रसासन पर सीधा आरोप लगाते हुये कहा कि अबुझमाड़ के विकास के नाम पर वर्षों से केवल फाइलें चल रही हैं, ज़मीन पर कुछ भी नहीं। गोमे पंचायत के आश्रित गांव कसोड के ग्रामीणों ने जब प्रशासन से बार-बार गुहार लगाई और हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, तो मजबूर होकर उन्होंने सोनपुर के ताडोबेडा तक खुद आस पास के गांव वाले मिलकर बच्चे, बूढ़े युवा सभी ने अपने हाथों से रास्ता बना लिया। यह रास्ता नहीं, बल्कि जिला प्रशासन नारायणपुर के मुंह पर तमाचा है।

आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा कि अबुझमाड़ में आज भी न नल है, न स्कूल, न आंगनबाड़ी और न ही कोई सरकारी सुविधा। विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि आदिवासी गांवों में लोग आज भी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अबुझमाड़ प्रयोगशाला नहीं है, जहां योजनाएं सिर्फ कागजों में चलाई जाएं। अगर विकास सच में हुआ होता तो ग्रामीण फावड़ा लेकर सड़क बनाने पर मजबूर नहीं होते। यह प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि जानबूझकर की गई उपेक्षा है।

नरेन्द्र नाग ने चेतावनी दी है कि अगर अबुझमाड़ के गांवों में तत्काल सड़क, पेयजल, स्कूल और आंगनबाड़ी की व्यवस्था नहीं की गई, तो आम आदमी पार्टी बस्तर लोकसभा के नेतृत्व में उग्र जनआंदोलन किया जाएगा। अब न फाइल चलेगी, न बहाना चाहिए बल्कि अबुझमाड़ को कागज नहीं, हक चाहिए।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन