अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर में चोरियो कि वारदात दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं,पुलिस प्रशासन क़ि नाकामी पर उठ रहे सवाल
Ten Singh Thakur
Wed, Feb 18, 2026
जिला नारायणपुर में चोरियो कि वारदात दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं,पुलिस प्रशासन क़ि नाकामी पर उठ रहे सवाल
कल रात फिर से एक बार चोरो के नारायणपुर के मेन रोड में स्तिथि विक्रांत इलेक्ट्रोनिक कि दुकान और शिव कुमार अग्रवाल के दुकान में धावा बोला, किन्तु सेटर में सेंटर लॉक होनें से चोर चोरी करने में असफल रहे, पर बाजु में राम मंदिर को दोनों चोरो ने मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में रखे दान पेटी से दान राशि को चोरी किया गया और सीता माता का श्रृंगार में लगे गहनो को ले जाया गया।
*दिन ब दिन लगातार हो रहे चोरियो से जिला नारायणपुर के व्यपारियों के साथ साथ आम जनता को भी अपने घरों में चोरी होनें का डर सताने लगा है*
लगातार चोरी क़ि घटना से जिला नारायणपुर के वासियो का नींद हराम हो गया हैं, और पुलिस प्रशाशसन इन चोरियो कि वरदातो को शायद गंभीरता से नहीं ले रही हैं, जिसके कारण लगातार चोरिया हो रही है, और चोरो के हौसले बुलंद होते जा रहे है, हाल हीं में अभी अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ हैं, क़ि मेन मार्केट जिला नारायणपुर का कहलाने वाला सोनपुर रोड में बीते दिनों राजा बूट हॉउस और अरिहंत क्लॉथ एन्ड ज्वेलर्स दुकानों में भी चोरो ने चोरी कि वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसकी जाँच पड़ताल अभी तक चल हीं रही हैं, लगातार बढ़ते चोरियो से पुलिस प्रशाशन क़ि कमजोरी कहे या नाकामी दोनों हीं उजागर हो रही हैं, पिछले दिनों महीने से 2 महीने को आया हैं, मंदिरो में चोरो ने नारायणपुर का प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में भी चोरो के द्वारा चोरी कि घटना को अंजाम दिया गया था, पर अभी तक चोरो का अता पता नहीं,
*एक तरफ जिला नारायणपुर नक्सली समस्या से मुक्त हो रही हैं तो दूसरी ओर जिला नारायणपुर का शहरी इलाका चोरो के घेरे में हैं, आज ऐसी स्तिथि निर्मित हो गई हैं कि किसी को भी अपना घर छोड़कर बाहर जाने से सौ बार सोचना पड़ रहा हैं,
आखिरकार वर्तमान में जिला नारायणपुर में लगातार इतनी चोरिया क्यों हो रही हैं*
आज जहाँ पर धीरे धीरे जिला नारायणपुर में पुलिस प्रशाशन क़ि दिन रात एक करके नक्सली समस्या से जिले वासियो को निजात देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं, और इसके लिए केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार कि ओर से भरपूर मात्रा में सहयोग मिल रहा हैं, जिसमे पुलिस प्रशाशन सफल भी हैं, और रोज रोज नये नये कैंप भी खोले जा रहे हैं, जिसमे जितना भी तारीफ किया जाये पुलिस प्रशाशन क़ि उतना कम हैं,पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी और जवानों का जो दिन रात एक करके अपने जान को जोखिम में डालकर देश के लिए मर मिटने को तैयार रहते हैं, पर जिला नारायणपुर में शहरी क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी कि वरदातों से पुलिस प्रशाशन सवालिया घेरे में है। रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग गाड़िया पुरे शहर में रात के समय पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही हैं,शायद इसलिए चोर बेखौफ होकर अपना काम कर रहे हैं,और सबसे बड़ा सवाल यह पैदा हो रहा हैं कि मार्केट क़ि गलियों में चोरी होना, तो सोचिये शहर का कोना कोना बीचों बीच और आसपास का इलाका चोरो से कितना सुरक्षित हैं। अब देखना होगा पुलिस प्रशाशन इस मामले को कितना गंभीरता से लेती हैं, और कितना जल्दी इन चोरो को गिरफ्तार करके सलाखो के पीछे डालती हैं, या फिर से एक बार चोरो के द्वारा पुलिस को चकमा देकर एक और चोरी कि वारदात को अंजाम दिया जायेगा।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन