Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

कलिंग विश्वविद्यालय का बढ़ाया गौरव : दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल हुए डॉ. बेंडी आंजनेयुलु,

दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल हुए डॉ. बेंडी आंजनेयुलु, कलिंगा विश्वविद्यालय का बढ़ाया गौरव।

दुनिया के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों की सूची में छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित कलिंगा विश्वविद्यालय के डॉ. बेंडी आंजनेयुलु ने अपनी जगह बनाई है। उन्हें स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की ओर से जारी दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की वैश्विक सूची में शामिल किया गया है। उनकी इस उपलब्धि को वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।डॉ. बेंडी आंजनेयुलु कलिंगा विश्वविद्यालय में डिप्टी डीएए और विज्ञान संकाय के प्रभारी प्रमुख हैं। रसायन विज्ञान सहित कई अंतरविषयक क्षेत्रों में उनका शोध कार्य फैला हुआ है। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, मेडिसिनल केमिस्ट्री, नैनोमटेरियल्स, ग्रीन केमिस्ट्री और पर्यावरण सुधार जैसे विषय उनके प्रमुख शोध क्षेत्रों में शामिल हैं।शोध के क्षेत्र में डॉ. बेंडी के नाम 100 से अधिक शोध एवं विद्वत्तापूर्ण प्रकाशन दर्ज हैं। इसके साथ ही उन्हें चार पेटेंट स्वीकृत हुए हैं, जबकि चार अन्य पेटेंट प्रकाशित हुए हैं। उनके शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक प्रकाशनों में भी प्रकाशित हो चुके हैं।स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की यह वैश्विक सूची विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में शोधकर्ताओं के योगदान और उनके शोध के प्रभाव का मूल्यांकन करती है। इस सूची में डॉ. बेंडी आंजनेयुलु का शामिल होना उनकी शोध उपलब्धियों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाता है।इस उपलब्धि पर कलिंगा विश्वविद्यालय ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. बेंडी आंजनेयुलु को बधाई दी है। उनकी यह सफलता विश्वविद्यालय में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रधान संपादक

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन