अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : श्रृंखलाबद्ध नारायणपुर रात्रिकालीन चोर को पकड़ने में नारायणपुर और कांकेर पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही से मिली सफलता
Ten Singh Thakur
Sat, Feb 28, 2026
नारायणपुर पुलिस ने श्रृंखलाबद्ध रात्रिकालीन चोरी प्रकरणों में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारंट पर न्यायालय के निर्देशानुसार भेजा जेल
दिनांक 10.02.2026 की रात्रि में मंडी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र स्थित तीन मेडिकल दुकानों में ताला तोड़कर चोरी। दिनांक 17-18.02.2026 की रात्रि में राम मंदिर के पास चोरी की घटना। कुल लगभग ₹10,000/- से अधिक नगद राशि एवं अन्य सामग्री चोरी।आज दिनांक 28-02-2026 को नारायणपुर पुलिस ने श्रृंखलाबद्ध रात्रिकालीन चोरी प्रकरणों में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारंट पर माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार जिला जेल कांकेर में दाखिल किया गया है। विदित हो कि उक्त आरोपियों के द्वारा थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 10.02.2026 की रात्रि लगभग 03:40 बजे से 03:50 बजे के मध्य मंडी कॉम्प्लेक्स, कलेक्ट्रेट रोड स्थित रानी मेडिकल स्टोर, मां सिद्धिदात्री मेडिकल स्टोर एवं सिद्धिविनायक मेडिकल दुकानों के शटर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया गया तथा गल्ले में रखी नगद राशि चोरी कर ली गई। उक्त घटनाओं के संबंध में अपराध क्रमांक 15/2026, 16/2026 एवं 17/2026 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसी क्रम में दिनांक 17-18.02.2026 की रात्रि में मेन रोड स्थित राम मंदिर के पास मंदिर परिसर का ताला तोड़कर आरोपियों के द्वारा लगभग ₹10,000/- नगद राशि, 01 नग पीतल की घड़ी एवं 01 नग तांबे का लोटा चोरी कर लिया गया, जिसके संबंध में अपराध क्रमांक 22/2026 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान संलिप्त आरोपियों की पहचान ललित कुमार सोरी, पंकज दास मानिकपुरी एवं अनिल पोटाई के रूप में हुई, जो अन्य प्रकरण में जिला जेल कांकेर में निरुद्ध थे। माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर दिनांक 28.02.2026 को आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. ललित कुमार सोरी, पिता कावे राम, उम्र 22 वर्ष, निवासी उड़ीदगांव, थाना बेनूर, जिला नारायणपुर
2. पंकज दास मानिकपुरी, पिता गौतम दास मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी दण्डवन, थाना फरसगांव, जिला नारायणपुर
3. अनिल पोटाई, पिता दया राम पोटाई, उम्र 19 वर्ष, निवासी साकड़ीबेड़ा, थाना नारायणपुर
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन