Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

रचना ठाकुर दंतेवाडा : दंतेवाड़ा जिले में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 संपन्न

दंतेवाड़ा जिले में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 संपन्न

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन दंतेवाड़ा जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा के लिए जिले में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 888 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में 697 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि द्वितीय पाली में 691 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सुरक्षा, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई।

कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में परीक्षा का संचालन किया गया। परीक्षा के नोडल अधिकारी के रूप में संयुक्त कलेक्टर श्री भरतराम ध्रुव ने जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संपूर्ण प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे, जिससे संपूर्ण प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण हो सकी।

रचना ठाकुर

ब्यूरो चीफ दंतेवाडा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन