Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : मोर मितान – कांकेर पुलिस” अभियान अंतर्गत बीट प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न

“मोर मितान – कांकेर पुलिस” अभियान अंतर्गत बीट प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न

🔷“मोर मितान – कांकेर पुलिस” अभियान के अंतर्गत पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास, सहयोग एवं सतत संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से रक्षित केंद्र कांकेर में बीट आरक्षकों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

🔷जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए कांकेर जिले के 154 ग्रामों में बीट पुलिसिंग प्रणाली लागू की गई है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 140 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

🔷पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों को विभिन्न बीटों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक बीट प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण, आमजन से संवाद, संवेदनशील स्थलों की निगरानी एवं स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

🔷प्रशिक्षण के दौरान बीट बुक संधारण के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए, जिसमें निगरानी/गुंडा/संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी, किरायेदार एवं मकान मालिकों का विवरण, बाहरी मुसाफिर, कबाड़ी, शस्त्र लाइसेंस धारक, पेंशनधारक, शासकीय सेवक, एनजीओ, ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक, मड़ई-मेला, त्योहार, बाजार एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी संधारित करने के निर्देश दिए गए।

🔷साथ ही प्रत्येक बीट प्रभारी को सरपंच, पटेल, कोटवार, जनप्रतिनिधियों, नवयुवकों एवं महिला स्व-सहायता समूहों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया।

🔷यह भी सुनिश्चित किया गया कि बीट क्षेत्र में प्राप्त किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देकर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की जाए।

🔷 प्रशिक्षण के अंत में बीट आरक्षकों को अपने निर्धारित क्षेत्र में सतर्क, सक्रिय एवं जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

🔷इस अवसर पर श्री प्रतीक दादासाहब बंसोडे ( प्रशिक्षु IPS), श्री योगेश साहू (ASP), श्री गिरिजा शंकर साव (डीएसपी-नक्सल ऑप्स), डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह (डीएसपी-बस्तर फाइटर्स), श्री अविनाश ठाकुर (डीएसपी-डीआरजी), सुश्री विंकेश्वरी पिंदे (डीएसपी-मुख्यालय), श्रीमती कविता धुर्वे (डीएसपी-अजाक), RI श्री दीपक साव एवं RI श्री गोविन्द वर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन