अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर में जिला स्तरीय एफ एल एन मेला एवं माता उन्मुखीकरण में स्मार्ट माताओं का किया गया सम्मान
Ten Singh Thakur
Tue, Mar 10, 2026
जिला स्तरीय माता उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन*
जिला नारायणपुर में जिला स्तरीय एफ एल एन मेला एवं माता उन्मुखीकरण में स्मार्ट माताओं का किया गया सम्मान।
शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में जिला स्तरीय माता उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी शिक्षा सत्र में प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत माता-पिता, समुदाय और विशेष कर माता को शिक्षा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर नारायणपुर श्रीमती नम्रता जैन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा खलखो के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल एवं जिला मिशन समन्वयक डीबी रावटे के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले डॉ एम सुधीर सहायक संचालक के नाम जो इस कार्यक्रम के सूत्रधार थे उसके लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया । नन्हे बच्चों द्वारा पारंपरिक स्वागत गीत, माता संवाद, प्रेरणा सत्र का गीत, कहानी, माता एवं बच्चों का नृत्य मनमोहक था। शिक्षकों पालकों की सक्रिय भागीदारी से शिक्षा को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। अतिथियों का उद्बोधन में शाला प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों को अपेक्षित दक्षताओं तक पहुंचने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी माता को घर पर बच्चों के लिए सीखने का अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए भी कई उपाय बताए गए।
अतिथियों में श्रीमती रामशिला झा, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती कीर्ति पोटाई, श्री जैकी कश्यप,श्री नरेन्द्र मेश्राम,सीडी पीओ शैल उसेण्डी उपस्थित रहें।
बच्चों के कौशल विकास हेतु 25 अप्रैल को पढ़ाई तिहार पर जोर देकर वातावरण तैयार करने शिक्षकों द्वारा माता को जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते डी ई ओ पटेल ने निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की विस्तृत जानकारी दें। डीएमसी डीबी रावटे ने बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम के प्रभावित क्रियान्वयन हेतु जिला से नोडल अधिकारी, शिक्षा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बीईओ संतु नुरेटी, श्री मनोज बागडे, श्रीमती कविता हिरवानी, ईश्वर कश्यप, श्रवण नाद्रे, श्रवण सूर्यवंशी, श्रीमती ब्रजेश्वरी रावटे, अंगना में शिक्षा के जिला नोडल श्रीमती राधा घृतलहरे, तथा दोनों ब्लांक में शिक्षक शिक्षिकाऐं उपस्थित रही। जिन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन