अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : सरहद पर ही नहीं दिल में भी सेवा आईटीबीपी एवं बीएसएफ के जाबांजों ने रक्तदान कर बीमार व्यक्ति को दिया जीवनदान*
Ten Singh Thakur
Tue, Mar 10, 2026
*सरहद पर ही नहीं दिल में भी सेवा आईटीबीपी एवं बीएसएफ के जाबांजों ने रक्तदान कर बीमार व्यक्ति को दिया जीवनदान*
ए नेगेटिव (A -) ब्लड समूह दुर्लभ होता है और यह आसानी से नहीं मिलता
सीमा की रक्षा करने वाले आईटीबीपी और बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे न केवल सरहदों पर हीं नहीं बल्कि मानवता की रक्षा के लिए भी तत्पर है स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल को बालिका के द्वारा जिला अस्पताल से फोन आया उसने बताया कि उसके दादा जी जग्गू राम 64 वर्षीय ग्राम बेनूर से हैं जो विगत गुरुवार से जिला अस्पताल में भर्ती है शारारिक दुर्लभता के चलते उन्हें ए नेगेटिव ( A - )ब्लड की आवश्यकता है और यह जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं है ए नेगेटिव (A -)ब्लड ग्रुप अपेक्षाकृत दुर्लभ है और आसानी से नहीं मिलता
स्थानीय पत्रकार के द्वारा आइटीबीपी बीएसएफ के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा किया गया कि एक व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती है और उसे ए नेगेटिव (A -)ब्लड की अति आवश्यकता है
बीएसएफ एवं आईटीबीपी के अधिकारियों ने देर ना करते हुए अपने मुख्यालय से रक्तदान करने वाले जवानों को जिला अस्पताल तत्काल भेजा
आईटीबीपी 53वीं वाहिनी सेनानी संजय कुमार ने मुख्यालय से सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार उम्र 44 वर्ष
बीएसएफ 135 वीं वाहिनी सेनानी नवल सिंह ने मुख्यालय तेलसी से आरक्षक सोवन दत्ता
उम्र 28 वर्ष
आइटीबीपी 41 वीं वाहिनी सेनानी नरेंद्र सिंह ने मुख्यालय कुकड़ाझोर से
सहायक उप निरीक्षक माडू राम मीणा उम्र 51 वर्ष
तीनों जवानों ने मिलकर ए निगेटिव 300 -300 -300 मिली लीटर रक्तदान कर बीमार व्यक्ति की जान बचाने में अहम योगदान दिया
मरीज के परिजनों ने बताएं कि जवान फ़रिश्ता बनकर आए हैं अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी जवानों की त्वरित कार्यकुशलता से स्थानीय नागरिकों और अस्पताल प्रशासन ने काफी सराहना की ये घटना यह दर्शाता है कि सुरक्षा बलों का दिल हमेशा देशवासियों की रक्षा के लिए धड़कता है..
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन