Fri 11 Sep 2026

ब्रेकिंग

माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए BGL कलपुर्जे, ग्रेनेड एवं विस्फोटक सामग्री बरामद ।

मां दुर्गा का दिव्या प्रतिमा स्थापित कर मनाएंगे नवरात्रि पर्व।

तीन दिवसीय भारत न्यूट्रीवर्स प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से पहुँची शबरी हर्बल्स की टीम

नक्सलमुक्त बस्तर में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, हरियाली से संवरेगा जगदलपुर”-उपमुख्यमंत्री अरुण साव

बस्तर के चार प्रमुख गांवों में खुला हेलमेट बैंक, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में हुई शुरुआत

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : सरगीपाल में जुआ खेल रहे 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.84 लाख का सामान जब्त

सरगीपाल में जुआ खेल रहे 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.84 लाख का सामान जब्त,जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बोधघाट क्षेत्र के ग्राम सरगीपाल में जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹2,760 नगद, ताश के 52 पत्ते, 7 पुराने टच स्क्रीन मोबाइल और 2 पुरानी मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब ₹1 लाख 84 हजार 760 रुपये बताई गई है।,पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरगीपाल के नीलगिरि प्लाट के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पदलाम बघेल (33), सुकराम नाग (40), सामसेन बघेल (31), लछीन नाग (43), सुंदर बघेल (39), सहदेव बघेल (61), लोकनाथ कश्यप (60), सभी निवासी सरगीपाल और परमेश्वर जोशी (33), निवासी बिलोरी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर सभी को विधिवत गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, उप पुलिस अधीक्षक चन्द्रहास सिन्हा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना बोधघाट पुलिस और ब्लैक पैंथर टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, आरक्षक बामन सेन, दीपक मिंज सहित ब्लैक पैंथर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन