सह संपादक अर्जुन देवांगन : शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला बंगलापारा नारायणपुर में बालवाड़ी एवं आंगनबाड़ी संचालित हो रहा है।
Ten Singh Thakur
Thu, Sep 10, 2026
बालवाड़ी में मनाया पोला त्यौहार
शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला बंगलापारा नारायणपुर में बालवाड़ी एवं आंगनबाड़ी संचालित हो रहा है।
आज पोला त्यौहार बच्चों के साथ मिलकर मनाया। छत्तीसगढ़ का पोला तिहार मुख्य रूप से कृषि, पशुधन और किसानों के प्रति कृतज्ञ करना है। यह पारंपरिक लोक पर्व है जो भाद्रपद मास की अमावस्या को मनाया जाता है ऐसा प्रधान अध्यापक श्रीमती ब्रजेश्वरी रावटे ने सभी बच्चों को बताया।
श्रीमती विजयलक्ष्मी गुर्जर ने कहा की इस दिन बैलों को सजाकर पूजा की जाती है। साथ ही बाजार से मिट्टी के बैल और मिट्टी के खिलौने, बर्तन लाकर उसकी पूजा करते हैं। और बच्चों से भी पूजा कराया जाता है। गांवों में बच्चे मिट्टी के खिलौने और बर्तनों से खेलते हैं। छत्तीसगढ़ में यह परंपरा है प्राकृतिक और किसानों के प्रति धन्यवाद करने का इसलिए हम बालवाड़ी और आंगनबाड़ी में बच्चों के साथ यह तिहार मना रहे हैं। चैतमणी नंदी, लखेश्वरी यादव, लक्ष्मी यादव, अमरबती यादव, संगीता ठाकुर उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन