अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : अक्षर फाउंडेशन के तत्वावधान में विहंगम योग संत समाज नारायणपुर के द्वारा पौधारोपण किया गया
Ten Singh Thakur
Thu, Feb 26, 2026
दिनांक - 25 फरवरी 2026, बुधवार*
अक्षर फाउंडेशन के तत्वावधान में विहंगम योग संत समाज नारायणपुर की मातृशक्ति एवं युवाशक्ति* के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल संस्कार के उद्देश्य से नारायणपुर स्थित *ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला, गुडरापारा* में लगभग *54 बच्चों* के बीच पाठ्य सामग्री एवं अन्य उपहारों का वितरण किया गया। साथ ही इस अवसर पर *‘नेम ट्री - मिशन ग्रीन अर्थ’* अभियान के अंतर्गत 3 पौधारोपण भी किया गया और *पौधों का नाम - ‘ज्ञान’, ‘ज्योति’ और ‘अक्षर’* रखा गया।
देश का भविष्य हमारे बच्चों में निहित है। उनके लालन-पालन के साथ-साथ उनके चरित्र निर्माण में मातृ-शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ईश्वर ने सृजन का कार्य और ममता का स्वाभाविक गुण माताओं को प्रदान किया है। इस दैवी आशीर्वाद का सदुपयोग करते हुए हमें न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज के जरूरतमंद बच्चों को भी सही दिशा, उचित शिक्षा और संस्कार देने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। सेवा में ही मानव जीवन की सार्थकता है। केवल अपने लिए जीना जीवन का उद्देश्य नहीं हो सकता। व्यक्ति के विकास से ही देश का विकास और आगे चलकर विश्व कल्याण संभव है।
ये विचार अक्षर फाउंडेशन की स्वयंसेविकाओं एवं विहंगम योग संस्थान नारायणपुर की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त किए गए। जिनके द्वारा अक्षर फाउंडेशन के तत्वावधान में दिनांक 25 फरवरी को जिला - नारायणपुर, छत्तीसगढ़ में स्थित ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला, गुडरापारा में लगभग 54 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं अन्य उपहारों का वितरण के साथ साथ ‘नेम ट्री - मिशन ग्रीन अर्थ’ अभियान के अंतर्गत इस अवसर पर 3 पौधारोपण भी किया गया।
अक्षर फाउंडेशन, विहंगम योग संस्थान की मातृ-शक्ति द्वारा संचालित सेवा संगठन है, जो बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत है। प्रतिवर्ष 25 फरवरी को देशभर में हजारों जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं उपहार वितरित किए जाते हैं। विहंगम योग संस्थान विगत 100 वर्षों से भी अधिक समय से मानवमात्र के कल्याण हेतु निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। विहंगम योग आश्रम का मुख्य साधना केंद्र स्वर्वेद महामंदिर धाम (वाराणसी) देश के प्रमुख साधना केंद्रों में से एक है। संस्थान द्वारा निःशुल्क आवासीय विद्यालय भी संचालित किए जा रहे हैं, जहाँ जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार प्रदान किए जाते हैं।
कार्यक्रम के उपरांत ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला के प्राचार्य सरिता नाग जी, सह शिक्षक किरण नेताम आदि ने अक्षर फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विद्यालय के अधिकांश बच्चे समाज के अत्यंत पिछड़े वर्ग से आते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के लिए सहायक होने के साथ-साथ उनका मनोबल भी बढ़ाते हैं और समाज के प्रति आदर की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के आयोजन में उषा भोयर, बिंदु देवांगन, दयाबती निषाद, वंदना कौशिक, किसंता यादव, खेमिन यदु, डोमिन साहू, सहदयी सोरी, अनीता ताराम, सीता यादव, उमेश्वरी कोठारे, प्रमिला यादव, ओंकार कौशिक, प्रवीण कोठारे, शोभा कौशिक, मीनाक्षी भोयर आदि का विशेष सहयोग रहा।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन