Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

✍️✍️ रविन्द्र राठौर : राठौर महिला सभा ने मनाया तीज मिलन - पीली-गुलाबी साड़ियों में सजीं सामाजिक महिलाएं।

जांजगीर-चांपा। राठौर क्षत्रिय कल्याण समिति महिला सभा जांजगीर के तत्वावधान में राधा अष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार को सामाजिक भवन कल्याणम में तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से आयोजित समारोह में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पीले और गुलाबी रंग की पारंपरिक साड़ियों में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम में पर्व की खुशियों के साथ सामाजिक एकता और आपसी आत्मीयता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़ेवाल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता राठौर ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं संरक्षक श्रीमती शशि राठौर, पार्षद श्रीमती खुशबू राठौर, पार्षद श्रीमती मनीषा गोपाल तथा भाजपा नेत्री एवं पूर्व पार्षद उषा राठौर उपस्थित रहीं।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. मंजू राठौर ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि तीज मिलन समारोह केवल पर्व मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक बहनों को एक-दूसरे से जोड़ने और आपसी आत्मीयता बढ़ाने का सुंदर माध्यम है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं संरक्षक श्रीमती शशि राठौर ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक महिलाओं को एकजुट करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। समाज में एकता और आपसी भाईचारा बनाए रखने की जरूरत है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़ेवाल ने कहा कि महिला चाहे तो दुनिया बदल सकती है। महिलाएं को अपने बच्चों एवं परिवार के प्रति विशेष ध्यान देना चाहिए। महिला सशक्तिकरण से आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, यह कार्यक्रम हर समाज के लिए प्रेरणा दायक है। उन्होंने अपने निधि से एक लाख रुपए देने की घोषणा की। पार्षद श्रीमती मनीषा गोपाल ने कहा कि तीज मिलन जैसा आयोजन राठौर समाज के लिए गौरव की बात है। इस प्रकार का आयोजन हम अपने समाज में भी करेंगे जिससे महिलाएं सशक्त होंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ममता राठौर ने कहा समाज की मातृ शक्तियों के समर्थन से ही मैं आगे बढ़ पाई हूं। और समाज के लोगों को आगे बढ़ाने में सभी को आगे आना चाहिए।

प्रभावती राठौर ने अपने मधुर आवाज में गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कृष्ण विहार कॉलोनी की शैलू राठौर एवं बहन शीतल राठौर ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक महिलाएं उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन महिला सभा की कोषाध्यक्ष मालती राठौर ने किया।

Tags :

#news #viral

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन