Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

110 प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, विजेताओं को किया गया सम्मानित

भारत के लौह पुरुष, राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कोण्डागांव ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों के लिए रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा राष्ट्रीय एकता एवं कर्तव्यबोध के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 110 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला कौशल एवं विचारों के माध्यम से सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं उनके राष्ट्र निर्माण के योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष कोण्डागांव श्री नरपति पटेल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, श्री दीपेश अरोरा, श्री कुलवंत चहल एवं श्री संतोष पात्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, रचनात्मक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा, SDOP कोंडागांव श्री रूपेश कुमार, SDOP श्रीमती स्निग्धा सलामे, रक्षित निरीक्षक श्री मनीष राजपूत, थाना प्रभारी कोण्डागांव एवं प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक श्री सौरभ उपाध्याय तथा PSI मनीषा ग्वाल, रश्मि मिंज, ईला विश्वकर्मा, प्र.आर. श्यामलाल नेगी, आरक्षक श्री संतोष कोडोपी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श, राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर समाज एवं देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता

प्रथम स्थान – हीरामणी, चावरा स्कूल

द्वितीय स्थान – ईशान देवांगन

तृतीय स्थान – रोहन देवांगन

निबंध लेखन प्रतियोगिता

प्रथम स्थान – भूमि पटेल

द्वितीय स्थान – संजना सिंह

तृतीय स्थान – उमेश्वरी पोयाम

रंगोली प्रतियोगिता

प्रथम स्थान – आदेश्वर स्कूल

द्वितीय स्थान – चावरा स्कूल

तृतीय स्थान – आत्मानंद स्कूल

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना की गई। कोण्डागांव पुलिस ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के रचनात्मक एवं जनजागरूकता आधारित कार्यक्रमों से युवाओं में राष्ट्रीय मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा कानून के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।

कोण्डागांव पुलिस द्वारा भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए इसी प्रकार के जनजागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज एवं पुलिस के मध्य विश्वास, सहयोग एवं सहभागिता और अधिक मजबूत हो सके।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन