तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : नारायणपुर ओरछा मार्ग में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटी एक मजदूर की मौत 30 घायल ।
Ten Singh Thakur
Fri, Mar 13, 2026
नारायणपुर ओरछा मार्ग में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटी एक मजदूर की मौत 30 घायल । जर्जर और खराब सड़क के चलते हो रही है लगातार दुर्घटनाएं।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर राम अयोध्या निवासी बिहार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 30 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मजदूरों की अति गंभीर हालत को देखते हुए 4 मजदूरों को रायपुर रिफर किया वहीं 10 मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मेला देखने आए मजदूरों को पिकअप वाहन में लाद कर ले जाया जा रहा था इसी दौरान पीकअप वाहन पलट गई। नारायणपुर ओरछा मार्ग मे लगातार दुसरे दिन बड़ा हादसा हुआ, जर्जर और खस्ता हाल सड़क के चलते रोजाना हो रही है सड़क दुर्घटना , माइंस की भारी भरकम गाड़ियों के चलने से सड़क काफी जर्जर और खराब हो चुकी है।खराब सड़क के कारण यात्री बसों का परिचालन कम होने से लोग पीकअप वाहन जैसे असुरक्षित वाहन पर बैठने को मजबूर हैं। प्रशासन कितनी जल्दी सुध लेती है नारायणपुर ओरछा सड़क को लेकर यह देखने की बात होगी
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन