Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सेवा सेतु पोर्टल की सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित

आईटीआई जनशक्ति ट्रांसफर सर्टिफिकेट एवं जनशक्ति आई टी आई अंकसूची जैसी सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन की दी गई जानकारी

     जांजगीर-चांपा, 23 अक्टूबर 2026। शासकीय सेवाओं को डिजिटल माध्यम से नागरिकों तक सरल एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु पोर्टल के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सारागांव, बम्हनीडीह, पामगढ़, अकलतरा में आईटीआई से संबंधित सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आईटीआई के प्राचार्यों, प्रशिक्षण अधिकारियों एवं विद्यार्थियों को ई गवर्नेंस चिप्स जांजगीर चांपा विभाग द्वारा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं तथा उनके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
    ई जिला प्रबंधक श्री सुनील कुमार साहू ने बताया कि प्रशिक्षण में आईटीआई ट्रांसफर सर्टिफिकेट, जनशक्ति अंकसूची सहित अन्य संबंधित सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं पोर्टल के उपयोग के संबंध में विस्तार से समझाया गया। इसका उद्देश्य प्राचार्यों एवं विद्यार्थियों को डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन करने में सुविधा मिलेगी तथा संस्थानों के प्राचार्यों को भी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की प्रक्रिया समझने में सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने डिजिटल सेवा वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, नागरिकों एवं विद्यार्थियों को ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान करने तथा शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन