Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नवोदय में ओरछा का परचम: विशेष कोचिंग से 20 छात्र चयनित, 3 साल से जारी मेहनत लाई रंग

नवोदय में ओरछा का परचम: विशेष कोचिंग से 20 छात्र चयनित, 3 साल से जारी मेहनत लाई रंग

ओरछा विकासखंड में चल रही विशेष नवोदय कोचिंग ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे जिले का नाम रोशन किया है। सत्र 2025-26 की नवोदय चयन परीक्षा में इस कोचिंग से प्रथम सूची में ही 20 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि प्रतीक्षा सूची में यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, यह विशेष कोचिंग विगत तीन वर्षों से लगातार संचालित की जा रही है, जिसमें हर साल बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। सत्र 2023-24 में DMF मद से शिक्षक की व्यवस्था कर कोचिंग शुरू की गई थी, जिसमें 40 सीटों में से 18 छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। वहीं सत्र 2024-25 में स्थानीय शिक्षकों के सहयोग से 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ था।इस वर्ष सत्र 2025-26 में शिक्षिका पूनम राजपूत एवं अंजू ध्रुव के मार्गदर्शन में कोचिंग को नई दिशा मिली, जिसका परिणाम है कि इस बार सर्वाधिक 20 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।यह पूरी पहल जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा खंड शिक्षा अधिकारी संतु राम नूरेटी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पात्र एवं खंड स्रोत समन्वयक लक्ष्मीकांत सिंह के नेतृत्व में संचालित हो रही है।गौरतलब है कि विशेष कोचिंग के अलावा ओरछा ब्लॉक के अन्य विद्यालयों से भी 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ा है।इस सफलता के पीछे जनप्रतिनिधियों का भी अहम योगदान रहा है। जनपद अध्यक्ष नरेश कोर्राम, सरपंच अजीत मांझी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का लगातार सहयोग मिलता रहा है।

इन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

अर्षिता, हिमानी, अंशिता, सुजल, विक्की, निर्भय, नंदनी, शोभा, मोनिका, पवन, ईश्वर सलाम, राकेश, अंकिता, सोनम, होलिका, अंजना, प्रमोद, दीपेश, धनंजय, देव कुमारा।

अन्य विद्यालयों से चयनित छात्र

संगीता कोर्राम, दिनेश कुमेटी, अंशुमान उसेंडी, इच्छित सेठिया, विशाल वड्डे।

जिला प्रशासन नारायणपुर ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन